- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- TIK TOK Star Big Boss Fame Sonali Phogat Vireal Video Sukhbir And Sukhwinder.
हिसार3 घंटे पहले
-
कॉपी लिंक
- वीडियो
टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ डिस्को में डांस कर रही है। सोनाली ने काली ड्रेस पहनी हुई है। सुधीर और सुखविंदर उसके साथ बार- बार डांस कर रहे हैं।
एक अन्य शख्स वीडियो बना रहा है। डांस के अंत में सुखविंदर उस आदमी को इशारा करता है और उससे मोबाइल लेता है। यह वीडियो देर रात का प्रतीत होता है। इसके बाद ही सोनाली का स्वास्थ्य खराब होता है और मंगलवार सुबह 8 बजे तक उसकी मौत होती है। वहीं सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि यह वीडियो पहले कभी नहीं देखा। यह वीडियो पुराना है या गोवा का। इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।
सुधीर सांगवान पर रेप का आरोप
सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है।
गोपाल कांडा पर मदद का आरोप
सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि गोवा में सिरसा का विधायक गोपाल कांडा सुधीर और सुखविंदर की मदद कर रहा है। सुखविंदर पहले गोपाल कांडा के पास काम करता था। सुखविंदर ने गोपाल कांडा से संपर्क किया। मुझे कल ही इस बात का पता चला कि गोपाल कांडा उनकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही।
यह है पूरा मामला
सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय गोवा में उसके साथ PA सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की हत्या की है।
-
बच्चे को लेकर नहर में कूदने पहुंची महिला: करनाल में आत्महत्या का प्रयास; राहगीरों ने पकड़ी; सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
-
करनाल पहुंची लंपी की 1.7 लाख वैक्सीन: संक्रमित पशुओं की संख्या 5776, 25 की मौत; स्वस्थ जानवरों को लगेगी डोज
-
श्री विश्वकर्मा शिक्षण संस्था का चुनाव: चुनाव शेड्यूल जारी होने के 11 दिन बाद स्टे, अब दूर होंगी खामियां, हरियाणा रजिस्ट्रार सोसायटी एक्ट 2012 के अनुसार नहीं थी चुनाव प्रक्रिया