सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष: 50 दिन पहले पद से इस्तीफा दिया था; विरासत टैक्स के बयान पर विवाद हुआ था

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सैम पित्रोदा ने 8 मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। - Dainik Bhaskar

सैम पित्रोदा ने 8 मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था।

सैम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने घोषणा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया है।

पित्रोदा ने कहा था- भारत में ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं
लोकसभा चुनाव के बीच 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। विवाद बढ़ने के कुछ देर बाद ही पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी थी। उन्होंने X पर लिखा था कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

भारत में हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है: पित्रोदा
सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में विविधता पर बयान दिया था। उन्होंने कहा, “हम 75 साल बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं। लोग इधर-उधर के झगड़ों को छोड़कर एक साथ रहते थे। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। यहां हम सभी भाई-बहन हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा- हम सभी अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, रीति-रिवाजों और खाने का सम्मान करते हैं। यही वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए एक जगह है। यहां हर कोई एक-दूसरे के लिए थोड़ा-बहुत समझौता करता है।’

ये खबरें भी पढ़ें…

पित्रोदा बोले- भारत के वोटरों में चौंकाने की आदत, इंदिरा ने इमरजेंसी लगाई तो लोगों ने बाहर कर दिया था

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय मतदाताओं में चौंकाने की प्रवृत्ति होती है। पित्रोदा ने यह बातें न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहीं। उन्होंने आगे कहा- हमें दो महीने का इंतजार करना होगा और चुनाव के नतीजे पता चल जाएंगे। अभी यह अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है कि क्या होगा। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस का पित्रोदा के ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान से किनारा: राहुल ने कहा- मैंने ऐसा नहीं कहा

कांग्रेस ने पित्रोदा के विरासत टैक्स पर बयान से किनारा कर लिया था। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी ने एक पार्टी इवेंट में कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि हम इस पर कोई एक्शन लेंगे। मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि हमें ये देखना चाहिए कि कितना अन्याय हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…