सूरज रेवन्ना पर सहयोगी ने किया यौन उत्पीड़न का केस: इसी ने पहले JDS कार्यकर्ता के सेक्शुअल हैरसमेंट मामले में सूरज का बचाव किया था

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka JDS Prajwal Revanna Brother Sexual Harassment Case Update | Suraj Revanna

बेंगलुरु6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
23 जून को मेडिकल टेस्ट के बाद सूरज को हॉस्पिटल से बाहर लेकर जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

23 जून को मेडिकल टेस्ट के बाद सूरज को हॉस्पिटल से बाहर लेकर जाती पुलिस।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का एक और केस दर्ज हुआ है। कर्नाटक के हासन से MLC सूरज के खिलाफ अब उसके ही सहयोगी ने हासन थाने में मंगलवार को यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

सूरज पर 22 जून को भी यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। तब JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को सूरज पर जिस सहयोगी ने दूसरा केस दर्ज कराया है, इसी सहयोगी ने पहले सूरज का बचाव किया था।

सहयोगी ने 22 जून को JDS कार्यकर्ता के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उसने कहा था कि JDS कार्यकर्ता ने झूठे आरोप लगाए हैं। अब इसी सहयोगी ने सूरज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

यौन उत्पीड़न के पहले केस को लेकर पुलिस ने सूरज को 23 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केस CID को सौंपा गया। सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई है। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

समलैंगिक संबंध के आरोप मामले में सूरज रेवन्ना शनिवार (22 जून) की रात पूछताछ के लिए हासन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

समलैंगिक संबंध के आरोप मामले में सूरज रेवन्ना शनिवार (22 जून) की रात पूछताछ के लिए हासन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

सूरज के सहयोगी ने कहा था- JDS कार्यकर्ता युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया
सूरज रेवन्ना की तरफ उसके सहयोगी ने JDS कार्यकर्ता पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उसने JDS कार्यकर्ता और उसके बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। सहयोगी ने कहा था- JDS कार्यकर्ता पहले उनका दोस्त बना। बाद में वह सूरज रेवन्ना ब्रिगेड के लिए काम करने लगा। हाल ही में, कार्यकर्ता ने अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन मैंने इनकार कर दिया था। इसके बाद कार्यकर्ता सूरज पर यौन उत्पीड़न का केस करने की धमकी देने लगा था। उसने 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। बाद में अपनी डिमांड घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी।

JDS कार्यकर्ता का दावा- सूरज ने जान से मारने की धमकी दी थी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित JDS कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था, ‘सूरज ने मुझसे कहा कि तुम इस फार्महाउस में अकेले हो। तुम मेरे और हमारे परिवार के बारे में नहीं जानते।’ सूरज ने आगे बताया कि सूरज ने मुझे को-ऑपरेट न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित कार्यकर्ता के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। कार्यकर्ता ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया था, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े 3 मामले

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वे 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। हासन लोकसभा सीट पर चुनाव के एक दिन बाद प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे।

दरअसल, 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।

इसके बाद 28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत अब तक कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं।

प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।

प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

  • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 24 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
  • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
  • 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
  • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।

ये खबरें भी पढ़ें…

पुलिस-डॉक्टर-JDS वर्कर या मेड; प्रज्वल ने किसी को नहीं बख्शा: पीड़ित या तो गायब या घरों में कैद, ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं

24 अप्रैल, 2024 की सुबह कर्नाटक के हासन में लोग रोज की तरह जिला स्टेडियम में रनिंग और एक्सरसाइज करने पहुंचे। ये रोजाना जैसी सुबह नहीं थी। रनिंग ट्रैक पर सैकड़ों पेन ड्राइव बिखरे थे। लोगों ने पेन ड्राइव का कंटेंट देखा तो हासन से सांसद और JDS लीडर प्रज्वल रेवन्ना की करीब 3 हजार सेक्स क्लिप और फोटो नजर आईं। हंगामा मच गया, लोकल न्यूज चैनल में सिर्फ एक ने ये खबर चलाई, क्योंकि ये कहानी यहां से शुरू नहीं हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

विक्टिम डटी रहीं, तो उम्रभर जेल में रहेगा प्रज्वल रेवन्ना: 50 विक्टिम मिलीं, 12 से रेप; सेक्शुअल फेवर लेकर SI और तहसीलदार बनाया

सेक्स स्कैंडल के आरोप में फंसे JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं। 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया। प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…