सुखबीर बादल-AAP में बढ़ा सियासी बवाल: अकाली प्रधान बोले- हजारों लोगों को सम्मन आते हैं; 500 करोड़ शराब घोटाले में अपना बचाव कर लें

चंडीगढ़6 मिनट पहले

पंजाब में शिअद प्रधान सुखबीर बादल और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सियासी बवाल बढ़ गया है। बेअदबी और गोलीकांड में AAP सरकार के मंत्री ने सुखबीर पर आरोप लगाए। इसके लिए सुखबीर को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद सामने आए सुखबीर ने कहा कि किसी भी केस में हजारों लोगों को सम्मन आते हैं।

यह सिर्फ पूछताछ है, किसी को दोषी ठहराने की बात नहीं। इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार 500 करोड़ के घोटाले में अपना बचाव कर ले। सुखबीर ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी AAP वाले घोटाले में फंसेंगे। एक ही व्यक्ति को दिल्ली और पंजाब में होलसेलर बनाया है। यह भाग नहीं सकते।

सुखबीर बादल को भेजा गया सम्मन।

सुखबीर बादल को भेजा गया सम्मन।

सम्मन के बाद भड़की सियासत
सुखबीर बादल को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने कोटकपूरा गोलीकांड में सम्मन भेजा है। उन्हें 30 अगस्त को चंडीगढ़ में पेश होने को कहा गया है। जिस वक्त 2015 में कोटकपूरा में बेअदबी का विरोध करने वालों पर गोली चली, सुखबीर डिप्टी सीएम थे। गृह विभाग भी उनके ही पास था। SIT पूछ रही है कि उस वक्त गोली किसके ऑर्डर पर चलाई गई।

सुखबीर ने इन तर्कों के साथ शराब घोटाले का आरोप लगा दिया।

सुखबीर ने इन तर्कों के साथ शराब घोटाले का आरोप लगा दिया।

सुखबीर ने शराब घोटाले का आरोप जड़ दिया
सम्मन की खबर बाहर आते ही सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर 500 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप लगा दिया। सुखबीर ने कहा कि पंजाब एक्साइज पॉलिसी की भी जांच की जाए। चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में पूरी प्लानिंग कर दिल्ली में इसे फाइनल किया गया।

आप मंत्री ने जवाबी हमला करते हुए सुखबीर बादल से कई सवाल पूछे।

आप मंत्री ने जवाबी हमला करते हुए सुखबीर बादल से कई सवाल पूछे।

AAP सरकार के मंत्री ने सुखबीर पर आरोप लगाए
इसके बाद आप सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि बेअदबी और गोलीकांड के लिए सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उनकी सरकार के वक्त यह सब हुआ। ढाई साल उनकी सरकार रही लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री ने अपनी सरकार में इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं…