सुखबीर बादल की आज चंडीगढ़ में पेशी: बहबल कलां गोलीकांड में पंजाब पुलिस की SIT करेगी पूछताछ; फायरिंग के वक्त डिप्टी सीएम थे

चंडीगढ़10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुखबीर बादल। - Dainik Bhaskar

सुखबीर बादल।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की आज चंडीगढ़ में पेशी होगी। उन्हें बहबल कलां गोलीकांड में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। IG नौनिहाल सिंह की अगुआई वाली पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) उनसे पूछताछ करेगी। बहबल कलां में फायरिंग के वक्त सुखबीर बादल पंजाब के डिप्टी सीएम थे। गृह विभाग भी वही संभाल रहे थे। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई थी। SIT यह जानना चाहती है कि बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिखों पर फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे?।

बहबल कलां फायरिंग में 2 सिख प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।

बहबल कलां फायरिंग में 2 सिख प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।

फायरिंग का मामला, 2 सिखों की मौत हुई थी
1 जून 2015 को पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। इसके विरोध में कोटकपूरा चौक और कोटकपूरा-बठिंडा रोड स्थित गांव बहबल कलां में सिख प्रदर्शन कर रहे थे।

14 अक्टूबर 2015 को पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर फायरिंग कर दी थी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में गांव सरांवा वासी गुरजीत सिंह और बहबल खुर्द वासी कृष्ण भगवान सिंह शामिल थे। इस मामले में इंसाफ के लिए बहबल कलां में इंसाफ मोर्चा का लगातार धरना भी चल रहा है।

14 सितंबर को दूसरी SIT के आगे पेश होंगे
सुखबीर बादल को कोटकपूरा गोलीकांड में भी तलब किया गया है। वह 14 सितंबर को ADGP एलके यादव की अगुआई वाली SIT के आगे पेश होंगे। सुखबीर को इस एसआईटी ने 30 अगस्त को बुलाया था। हालांकि उन्होंने सम्मन न मिलने की बात कही और हाइवे ब्लॉक करने के केस में जीरा कोर्ट में पेशी पर चले गए। जिसके बाद एसआईटी ने उन्हें 14 सितंबर को बुलाया है।

खबरें और भी हैं…