सुक्खा काहलवां की हत्या में शामिल दिलेर कोटिया गिरफ्तार: बंबीहा ग्रुप के मेंबर को अमेरिका से पकड़ा, एनकाउंटर में मारे गए गौंडर का करीबी

जालंधर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
करनाल का रहने वाला गैंगस्टर दिलेर कोटिया पंजाब और हरियाणा के कई मामलों में वांटेड था। - Dainik Bhaskar

करनाल का रहने वाला गैंगस्टर दिलेर कोटिया पंजाब और हरियाणा के कई मामलों में वांटेड था।

पंजाब के मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या में शामिल रहे कुख्यात गैंगस्टर दिलेर कोटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंबीहा गैंग का सदस्य दिलेर कोटिया लंबे समय से फरार था। उसे गुरुवार को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो से गिरफ्तार किया गया। उसे लेकर भारतीय एजेंसियां लगातार इंटरपोल के टच में थीं। दिलेर कोटिया भारत में कई हाईप्रोफाइल वारदात कर चुका था।

जालंधर-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर फगवाड़ा के पास 22 जनवरी 2015