सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लाई पंजाब पुलिस; शार्पशूटर्स के लिए बोलेरो फतेहाबाद भेजी थी

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Police Brought In Rajasthan’s History sheeter Arshad Khan; Bolero Was Sent To Fatehabad For Sharpshooters

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
राजस्थान की चुरू जेल से हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लेकर आती पंजाब पुलिस। - Dainik Bhaskar

राजस्थान की चुरू जेल से हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लेकर आती पंजाब पुलिस।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लेकर आई है। उसे चुरू की जिला जेल से लाया गया है। अरशद खान को मानसा लाकर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पंजाब पुलिस के मुताबिक अरशद खान ने मूसेवाला के कत्ल के लिए शार्पशूटर्स को बोलेरो दी थी। इसी बोलेरो का कत्ल में इस्तेमाल हुआ। उसने किसके जरिए बोलेरो कातिलों तक पहुंचाई, इसके बारे में उससे पूछताछ होगी।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

फरवरी में ही आ गई थी बोलेरो
पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बोलेरो फरवरी महीने में ही हरियाणा के फतेहाबाद में आ गई थी। इसे सरदारशहर से हिस्ट्रीशीटर अरशद खान ने भिजवाया था। इसी बोलेरो में हरियाणा के शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी सवार थे। जिन्होंने 29 मई को मानसा में मूसेवाला का कत्ल कर दिया।

रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा बोलेरो कनेक्शन
मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल बोलेरो का कनेक्शन राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बोलेरो को फरवरी महीने में ही खरीदा गया था। रोहित गोदारा ने ही बोलेरो अपने गुर्गे के जरिए खरीदी थी। जिसे सरदारशहर के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान तक पहुंचाया गया। खान के जरिए यह बोलेरो फतेहाबाद में शार्पशूटर्स तक पहुंची। इसमें गोदारा गैंग के गैंगस्टर दानाराम की भूमिका भी संदिग्ध है।

मूसेवाला हत्याकांड का एक शार्पशूटर अब भी फरार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस गैंग ने कराई थी। मूसेवाला को 6 शार्पशूटर्स ने गोलियां मारी थी। इनमें से प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को गिरफ्तार कर लिया। शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर में मार दिया। छठा शार्पशूटर दीपक मुंडी अभी फरार ह्रै।

खबरें और भी हैं…