सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: 19वर्षीय शार्पशूटर सेरसा बोला- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ धोखेबाज; मुंहमांगे रुपए देने का वादा किया, कत्ल के बाद फोन नहीं उठाया

चंडीगढ़5 मिनट पहलेलेखक: मनीष शर्मा

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कातिल शार्पशूटर अंकित सेरसा ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 19 साल के शार्पशूटर सेरसा ने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ धोखेबाज है। उसने कत्ल से पहले मुंहमांगे रुपए देने का वादा किया था।

उसे यह भी कहा था कि हरियाणा में उसका नाम चमका देगा। मूसेवाला के कत्ल के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। हालांकि सेरसा का यह दावा सच है या पुलिस को गुमराह कर रहा है, पंजाब पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सबसे करीब जाकर मारी गोलियां, पहला मर्डर किया
अंकित सेरसा हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसने 6 महीने पहले ही लॉरेंस गैंग जॉइन की थी। राजस्थान में 2 वारदातें करने के बाद वह मोनू डागर के जरिए गोल्डी के टच में आया। कत्ल के दिन सेरसा के दोनों हाथ में पिस्टल थी। उसने सबसे करीब जाकर मूसेवाला को गोलियां मारी थी। सेरसा की लाइफ का यह पहला मर्डर था। जिसे उसने वहशियाना तरीके से अंजाम दिया।

एक करोड़ में सौदा, 10 लाख मिले
इससे पहले शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि मूसेवाला के कत्ल का सौदा 1 करोड़ में हुआ था। शार्पशूटर्स को खुश करने और यकीन दिलाने के लिए कत्ल से पहले गोल्डी ने हथियार और 10 लाख रुपए भिजवा दिए। कत्ल के दिन यह रकम उनके साथ गाड़ी में थी। हर शूटर को 5-5 लाख रुपए मिलने थे। बाकी रकम मूसेवाला की रेकी और शार्पशूटर्स को भगाने-छुपाने में मदद करने वालों को दिए जाने थे।

इस वीडियो में शार्पशूटर अंकित सेरसा भी नजर आ रहा है

इस वीडियो में शार्पशूटर अंकित सेरसा भी नजर आ रहा है

गोल्डी का दावा, बिना पैसे कराया कत्ल
मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ने हाल ही में नकाब पहन एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने कहा कि मूसेवाला को मारने के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया। उनका गैंग किसी को फिरौती नहीं देता। जो उनके कहने पर काम करते हैं, उनकी जरूरतें जरूर पूरी करते हैं।

गोल्डी बराड़ ने ही मूसेवाला के कत्ल के कुछ घंटे बाद हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

गोल्डी बराड़ ने ही मूसेवाला के कत्ल के कुछ घंटे बाद हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

खुद छुपता फिर रहा गोल्डी बराड़
कनाडा बैठा लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ट्रक चलाता रहा है। मूसेवाला के कत्ल के बाद उसने इसकी जिम्मेदारी ली। जिसके बाद उसका रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी हो चुका है। वहीं कनाडा में मूसेवाला के प्रशंसकों ने गोल्डी बराड़ समझ 2 लोगों को पीट दिया। जिसके बाद असली गोल्डी बराड़ अंडरग्राउंड हो चुका है। उसने अपने सभी पुराने नंबर बंद कर दिए हैं। जिनके जरिए उस तक पहुंचा जा सकता है, उन सब करीबियों से वह दूरी बना चुका है।

खबरें और भी हैं…