सिक्किम में सरकारी कर्मचारियों के लिए मैटरनिटी-पैटरनिटी लीव बढ़ी: महिलाओं को एक साल और पुरुषों को एक महीने की छुट्‌टी मिलेगी

  • Hindi News
  • National
  • Prem Singh Tamang | Sikkim CM Announces Maternity Leaves For Govt Employees

गंगटोक8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सिक्किम में महिलाओं को एक साल और पुरुषों को एक महीने की छुट्‌टी। - Dainik Bhaskar

सिक्किम में महिलाओं को एक साल और पुरुषों को एक महीने की छुट्‌टी।

सिक्किम के मुख्यमंत्री ​​प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों की मैटरनिटी और पैटरनिटी लीव बढ़ाने का फैसला लिया है। अब यहां महिलाओं को एक साल और पुरुषों को एक महीने की लीव कर दी गई।

सीएम ने सिक्किम राज्य के सिविल सर्विस ऑफिसर की सालाना बैठक के दौरान यह बात कही। साथ ही कहा कि हम सर्विस के नियमों में बदलाव करेंगे। यह सरकारी कर्मचारियों के परिवार और बच्चों के बेहतर देखभाल लिए फायदेमंद होगा।

सीएम ने सिविल सर्वेंट्स को राज्य की बैक बोन कहा
सीएम तमांग ने सिविल सर्वेंट्स को राज्य प्रशासन को रीढ़ की हड्‌डी बताया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्वेंट्स सिक्किम और यहां के लोगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे। उन्होंने हाल ही में चयनित सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

क्या कहता मैटरनिटी बेनिफीट एक्ट?
भारतीय संविधान के तहत नौकरी करने वाली महिलाओं के हित के लिए मैटरनिटी बैनिफिट एक्ट बनाया गया है। इस एक्ट के अनुसार पहले दो बच्चों के जन्म पर कामकाजी महिला को 26 हफ्तों की पेड लीव मिलती है। वहीं, तीसरे बच्चे के जन्म के समय 4 हफ्तों तक की छुट्टी मिल सकती है। अगर कोई महिला किसी बच्चे को गोद लेती है तो एक साल तक की छुट्टी का प्रावधान है।

सबसे कम आबादी वाला राज्य है सिक्किम
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक सिक्किम देश में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 2011 में सिक्किम की आबादी लगभग 6 लाख 10 हजार थी। साल 2022 में आधार कार्ड के आंकड़ों के मुताबिक आबादी बढ़कर 6 लाख 71 हजार हो गई। आबादी की ग्रोथ रेट 10 फीसदी रही।

मामले से जुड़ी दैनिक भास्कर अन्य खबरें पढ़ें…

मां बनना डेढ़ गुना महंगा, प्रेग्नेंसी से डिलीवरी तक का खर्च 5 साल में 90 हजार से 1.5 लाख

1 फरवरी को देश का आम बजट पेश होगा। इस बजट से सभी को उम्मीदें हैं। ऐसी ही एक उम्मीद प्रेग्नेंसी प्लान करने वाले कपल की भी है। जो नए साल में माता-पिता बनने की सोच रहे हैं। मगर, बीते पांच साल में मां बनना करीब डेढ़ गुना महंगा हो गया है। पूरी खबर पढ़े…

फोरप्ले से भी प्रेग्नेंसी का रिस्क,अमेरिका में 200 में 1 लड़की वर्जिनिटी खोए बिना प्रेग्नेंट

अमेरिका में मां बनने वाली हर 200 में से एक महिला वर्जिनिटी खोए बिना गर्भवती होती है। अमेरिका की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है, जिसे डॉक्टर्स ने मेडिकल भाषा में वर्जिन प्रेग्नेंसी का नाम दिया है। दुनियाभर में ऐसे मामले सामने आते हैं, लेकिन युवा भी इस समस्या से अंजान हैं। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…