साधना सक्सेना होगीं आर्मी मेडिकल सर्विस की नई डायरेक्टर जनरल: पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी, एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाली मात्र दूसरी महिला

  • Hindi News
  • National
  • Sadhna Saxena Nair; Indian Army Medical Services Director General Appointment

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
साधना एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाली दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं। - Dainik Bhaskar

साधना एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाली दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना को बुधवार (31 जुलाई) को आर्मी की मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। साधना 1 अगस्त से पदभार संभालते ही इस पद पर काम करने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

पिछले साल अक्टूबर में वायुसेना में एयर मार्शल पद पर प्रमोट किए जाने के बाद साधना को हॉस्पिटल सर्विसेस (आर्म्ड फोर्सेज) की डायरेक्टर जनरल (DG) बनाया गया था। इस पद नियुक्त होने वाली भी वे पहली महिला अधिकारी थीं। साधना वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं, जो एयर मार्शल रैंक तक पहुंची हैं।

साधना को पिछले साल अक्टूबर में एयर मार्शल बनाया गया था।

साधना को पिछले साल अक्टूबर में एयर मार्शल बनाया गया था।

इससे पहले साधना को एयर फोर्स ट्रेनिंग कमांड बेंगलुरु हेड क्वार्टर से दिल्ली प्रमोशनल ट्रांसफर किया गया था। वहीं उनके पति केपी नायर 2015 में इंस्पेक्शन एंड फ्लाइट सेफ्टी के DG पद से रिटायर हो चुके हैं। इस तरह साधना और केपी नायर एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाले देश के पहले कपल हैं।

कौन हैं साधना नायर?
वायु सेना अधिकारी साधना नायर ने पुणे के आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 1985 में इंडियन एयर फोर्स जॉइन की। उन्होंने फैमिली मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साधना ने 2 साल तक दिल्ली एम्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया। उन्होंने स्विट्जरलैंड में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु वारफेयर और मिलिट्री मेडिकल एथिक्स की पढ़ाई की है।

एयर मार्शल रैंक की दूसरी महिला अफसर
साधना नायर के प्रमोशनल ट्रांसफर के बाद वो दूसरी महिला अधिकारी बनी थीं। जिन्होंने एयर मार्शल रैंक हासिल की है। उनसे पहले ये उपलब्धि एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय ने हासिल की। पद्मा ने 2002 में एयर मार्शल रैंक पर तैनात की गईं थीं। इसके अलावा थ्री-स्टार रैंक तक पहुंचने वाली नौसेना की सर्जन वाइस एडमिरल पुनिता अरोड़ा थीं, जो कि रिटायर हो चुकीं हैं।

तीन पीढ़ियों का वायुसेना से संबंध
एयर मार्शल साधना नायर के परिवार का 3 पीढ़ियों से एयर फोर्स से संबंध है। साधना के पिता और भाई भी इंडियन एयर फोर्स में डॉक्टर थे। उनका बेटा वायु सेना में फाइटर पायलट (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) पद पर तैनात है।

खबरें और भी हैं…