साक्षी के साथ विनेश के भी कुश्ती छोड़ने का दावा: मीडिया में भी प्रमुखता से चली विनेश फोगाट के संन्यास की खबर; जानिए सच्चाई

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के हाल में हुए चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए। इसके विरोध में साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूते टेबल पर रखकर कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया।

  • इस बीच दावा किया जा रहा है कि साक्षी मलिक के साथ ही विनेश फोगाट ने भी कुश्ती से संन्यास ले लिया है।
  • ABP न्यूज, न्यूज नेशन समेत कई अन्य मीडिया आउटलेट्स ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

पड़ताल के दौरान हमें भारत 24 का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में लिखा था- #BreakingNews | पहलवान साक्षी मलिक का बड़ा ऐलान, साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया, ‘मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं’, विनेश फोगाट का भी कुश्ती से संन्यास का ऐलान। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

  • भारत 24 के एक्स अकाउंट पर 48 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हमें रेसलर विनेश के कुश्ती से संन्यास की खबर ABP न्यूज पर भी मिली। खबर की हेडलाइन थी – ‘Breaking News: Sakshi Malik और Vinesh Phogat ने कुश्ती से संन्यास का किया एलान’ (अर्काइव लिंक)

एबीपी न्यूज पर प्रकाशित खबर का स्क्रीनशॉट।

एबीपी न्यूज पर प्रकाशित खबर का स्क्रीनशॉट।

विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास वाली खबर हमें न्यूज नेशन के एक्स हैंडल पर भी मिली। इसमें लिखा था – संजय सिंह के WFI अध्यक्ष चुनने पर बवाल, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान

(अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

  • न्यूज नेशन के एक्स हैंडल को 4 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास से जुड़ा वायरल दावा हमें फर्स्ट इंडिया न्यूज के एक्स अकाउंट पर भी देखने को मिला। फर्स्ट इंडिया न्यूज के एक्स अकाउंट पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

विनेश फोगाट को लेकर ऐसा ही कुछ दावा News1IndiaTweet ने भी किया है। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

वायरल होते इन दावों की सच्चाई पता करने के लिए दैनिक भास्कर के फैक्ट चेक हेल्पलाइन नंबर 9201776050 पर भी पाठकों की रिक्वेस्ट आई है।

देखें स्क्रीनशॉट…

वायरल दावे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित खबर को देखा। 21 दिसंबर को प्रकाशित इस खबर की हेडलाइन थी – ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ी:जूते निकालकर टेबल पर रखे, कहा- नया अध्यक्ष बृजभूषण का पार्टनर, अब न्याय की उम्मीद नहीं (अर्काइव लिंक)

दैनिक भास्कर की खबर का स्क्रीनशॉट।

दैनिक भास्कर की खबर का स्क्रीनशॉट।

अपनी रिपोर्ट में भास्कर ने बताया था-

“भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले रेसलर नाखुश हैं। दिल्ली में गुरुवार शाम को रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और वहां से उठकर चली गईं।

इससे पहले साक्षी ने कहा कि हम लड़ाई नहीं जीत पाए, कोई बात नहीं। हमारा समर्थन करने देशभर से दूर-दूर से आए लोगों का आभार। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

भरी हुई आवाज में साक्षी ने कहा कि पहलवानों ने WFI में महिला प्रेसिडेंट की मांग की थी, लेकिन सब जानते हैं कि बृजभूषण का तंत्र कितना मजबूत है। मैं और बजरंग पूनिया गृहमंत्री से मिले थे। हमने बाकायदा लड़कियों के नाम लेकर उन्हें बताया था कि रेसलिंग को बचा लें, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

साक्षी ने कहा कि चुने गए नए अध्यक्ष संजय सिंह बृजभूषण सिंह के पार्टनर हैं। जब तक बृजभूषण सिंह और उनके जैसे लोग कुश्ती संघ से जुड़े हैं, न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में मैं आज से ही अपनी कुश्ती त्यागती हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे।”

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वायरल दावे से उलट खबर में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं था कि विनेश फोगाट ने भी कुश्ती से संन्यास ले लिया है।

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी देखा जिसमें रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट मौजूद थे। एनडीटीवी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर्फ साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान किया था।

देखें वीडियो:

वायरल दावे की पुष्टि के लिए हमने विनेश फोगाट के एक्स अकाउंट को भी चेक किया लेकिन वहां भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिसमें विनेश के रेसलिंग से संन्यास वाली बात लिखी गई हो।

हालिया ट्वीट्स की बात करें तो, विनेश ने पहलवान बजरंग पूनिया के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था – किसी खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतज़ार करना अभी 🙏 आपका नया भारत देश मुबारक हो महिलाओं के सम्मान में 🙏

देखें ट्वीट :

वहीं विनेश के अन्य ट्वीट्स कुछ इस प्रकार हैं…

22 दिसंबर को किया गया ट्वीट

21 दिसंबर को किया गया ट्वीट

20 दिसंबर को किया गया ट्वीट

स्पष्ट है कि विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास की खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें 9201776050

खबरें और भी हैं…