शिवराज को फिलहाल ‘दक्षिण’ जाने का इशारा: क्या लोकसभा चुनाव में भी MP से बाहर रहेंगे चौहान; नई भूमिका और बयानों के क्या मायने

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan New Role Explained; Madhya Pradesh BJP | Lok Sabha Election

भोपाल13 घंटे पहलेलेखक: योगेश पाण्डे

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से शिवराज सिंह ने मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से शिवराज सिंह ने मुलाकात की।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के भीतर सबसे बड़ा सवाल था कि शिवराज सिंह चौहान की भूमिका क्या होगी? मंगलवार दोपहर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात के बाद अब शिवराज के अगले रोल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शिवराज ने खुद कहा कि विकसित भारत यात्रा में वे दक्षिण के राज्यों की ओर जाएंगे। हालांकि, पिक्चर का पूरा सीन सामने नहीं आया है। शिवराज ने आगे ये भी कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए उनकी भूमिका नड्‌डा ही तय करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से शिवराज की मुलाकात