शिमला में लैंडस्लाइड, सोलन में टूटा पुल: उत्तराखंड में बाढ़ में फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू; बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द

शिमला/देहरादून7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल के सोलन में तेज बारिश से एक पुल ढह गया। वहीं उत्तराखंड में SDRF ने बाढ़ में फंसे 60 लोगों को बचाया। - Dainik Bhaskar

हिमाचल के सोलन में तेज बारिश से एक पुल ढह गया। वहीं उत्तराखंड में SDRF ने बाढ़ में फंसे 60 लोगों को बचाया।

हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश जारी है। जिसके चलते उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। SDRF की टीम ने 60 लोगों को रेस्क्यू किया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

उधर हिमाचल में भी बारिश के कारण शिमला में लैंडस्लाइड हो गई। चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सोलन के चक्की मोड़ के पास बंद हो गया। वहीं बद्दी में बालद नदी पर बना पुल टूट गया। भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा धंस गया।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिमला, हमीरपुर और मंडी जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। पालमपुर, देहरा, जयसिंहपुर के स्कूल बंद रहेंगे। HPU में 23-34 की परीक्षाएं भी स्थगित की गई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को बारिश से प्रभावित हिमाचल के लिए 10 करोड़ रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया। इससे पहले 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी हिमाचल को राहत पैकेज के तौर पर 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम।

यहां मध्यम बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्यप्रदेश के रीवा, सागर-शहडोल संभाग में आज बारिश; 28 अगस्त से फिर ब्रेक लगेगा

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। ग्वालियर में 3.6 मिमी, खंडवा में 2 मिमी बारिश हुई।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। ग्वालियर में 3.6 मिमी, खंडवा में 2 मिमी बारिश हुई।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नया सिस्टम एक्टिव नहीं होने से 28 अगस्त से एक बार फिर ब्रेक लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 24 से 25 अगस्त के बीच उत्तरी भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून के फिर एक्टिव होने के बाद दक्षिण भाग में भी वर्षा होगी। प्रदेश में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। मंगलवार को केवल जगदलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बलरामपुर जिले में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन फिर बंद, शिमला में 2 घर खाली कराए; दो दिन ऑरेंज अलर्ट

शिमला के संजौली के समिट्री-गाहन में लैंडस्लाइड से कई घरों को पैदा हुआ खतरा

शिमला के संजौली के समिट्री-गाहन में लैंडस्लाइड से कई घरों को पैदा हुआ खतरा

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में रात को तेज बारिश हुई। शिमला के विजयनगर में पानी घुसने के बाद रात में 2 घरों को खाली करवाना पड़ा। प्रदेशभर में भारी बारिश के बाद जगह-जगह लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सहित 600 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। पहाड़ों पर लोग दहशत में आ गए हैं। चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सोलन के चक्की मोड़ के पास फिर से बंद हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…