शाहपुरा में जुलूस पर पथराव, भगदड़ मची: बाजार बंद, पुलिस फोर्स तैनात, हालात नियंत्रण में; 9 लोगों को किया डिटेन – Bhilwara News

शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में जुलूस पर पथराव हो गया। अचानक हुई घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। नारेबाजी और पथराव के बाद माहौल गर्मा गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

.

लोगों ने बाजार बंद करवा दिया और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। लोगों ने गिरफ्तारी के बाद ही जुलूस को आगे निकालने की बात कही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मामले में अब तक 9 लोगों को डिटेन किया है।

अचानक जुलूस पर किया पथराव दरअसल, जहाजपुर कस्बे में जलझूलनी एकादशी के मौके पर किले से जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक जगह पर कुछ लोगों ने जुलूस पर अचानक पथराव कर दिया। नारेबाजी और पथराव के बाद माहौल गर्मा गया। जुलूस को बाजार में ही रोक दिया और बाजार बंद करवा दिया। जुलूस में शामिल लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंच गए और घटना में घायल लोगों के साथ कल्याणजी मंदिर के पास धरने पर बैठ गए। लोगों ने पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि जहां से पथराव हुआ, वह इमारत अवैध है। ऐसे में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिराया जाए। रात करीब 11 बजे धरना खत्म हो गया।

सूचना के बाद डिप्टी एसपी अजीत सिंह मेघवंशी, थाना प्रभारी नरपत राम बना सहित बड़ी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

विधायक गोपीचंद मीणा कल्याणजी मंदिर के बाहर सड़क पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विधायक गोपीचंद मीणा कल्याणजी मंदिर के बाहर सड़क पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

एसपी बोले- 9 लोगों को किया डिटेन शाहपुरा एसपी राजेश कांवट ने बताया- मामले में अब तक कुल 9 लोगों को चिह्नित कर डिटेन कर लिया है। जांच की जा रही है। अन्य लोगों की भूमिका पाई जाएगी तो डिटेन करेंगे।

नगर पालिका ने अवैध केबिन हटाए उधर, जहाजपुर नगर पालिका की टीम ने शाहपुरा रोड पर रात 8.30 बजे के बाद अवैध केबिन हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगरपालिका ने जामा मस्जिद कमेटी और तकिया मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी किया है और इमारत का पट्‌टा और स्वीकृति आदेश की कॉपी 24 घंटे में मांगी है।

घटना से जुड़ी तस्वीरें…

कुछ लोगों ने अचानक पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।

कुछ लोगों ने अचानक पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।

घटना के विरोध में जहाजपुर कस्बे के बाजार बंद कर दिए। विधायक के साथ लोग कल्याणजी मंदिर के पास धरना पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना के विरोध में जहाजपुर कस्बे के बाजार बंद कर दिए। विधायक के साथ लोग कल्याणजी मंदिर के पास धरना पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

जहाजपुर नगर पालिका की टीम ने शाहपुरा रोड पर रात 8.30 बजे के बाद अवैध केबिन हटाने की कार्रवाई शुरू की।

जहाजपुर नगर पालिका की टीम ने शाहपुरा रोड पर रात 8.30 बजे के बाद अवैध केबिन हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कल्याणजी मंदिर के पास धरने पर बैठे लोग 'बुलडोजर-बुलडोजर' के नारे लगाने लगे। लोगों ने कहा- जिस इमारत से पथराव हुआ, उसे बुलडोजर से तोड़ा जाए।

कल्याणजी मंदिर के पास धरने पर बैठे लोग ‘बुलडोजर-बुलडोजर’ के नारे लगाने लगे। लोगों ने कहा- जिस इमारत से पथराव हुआ, उसे बुलडोजर से तोड़ा जाए।