वायनाड लैंडस्लाइड- 341 शवों का पोस्टमार्टम, इनमें 206 की पहचान: 134 बॉडीज के टुकड़े मिले; प्रशासन ने माना- रेस्क्यू में नाकाम हुए

  • Hindi News
  • National
  • Kerala Wayanad Landslides News Live Updates Over 340 Killed Many Trapped Rescue Operations

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वायनाड लैंडस्लाइड के पांचवे दिन प्रशासन ने माना कि राहत और बचाव कार्य में वह मजबूत कदम उठाने में नाकाम रहा। प्रशासन ने बताया कि जहां लैंडस्लाइड हुई थी, वहां से बरामद 341 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, इनमें से 146 की पहचान हो चुकी है।

134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

मेप्पडी के 17 रिलीफ कैंप में 707 परिवारों के 2,597 लोगों को रखा गया है। इलाके में 91 कैंप बनाए गए हैं, इनमें 10,000 से ज्यादा लोग हैं। केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात 2 से 4 बजे के बीच लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थीं। इसमें चार गांव बह गए थे।

आर्मी के जनरल ऑफिसर कमांडिग मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब केवल डेडबॉडी ढूंढ़ी जा रही हैं।

शनिवार को केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट है।

घटनास्थल को मैप से समझें…

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रेस्क्यू टीम की सराहना की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी गुरुवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा- इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं। रेस्क्यू में जुटे लोगों की हम सराहना करते हैं। उधर, गुरुवार को वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज भी यहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

राहुल बोले- पिता के निधन का दिन याद आया
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 अगस्त को वायनाड पहुंचे थे। दोनों ने प्रभावित लोगों से बात की। राहुल ने कहा- आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस पार्टी यहां 100 से ज्यादा घर बनाएगी। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

प्रभावित एरिया को 6 जोन में बांटा, 40 टीमें सर्च ऑपरेशन चला रहीं
वायनाड कलेक्टर मेघश्री ने कहा- लैंडस्लाइड में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके मुंडक्कई और चूरलमाला को 6 जोन में बांटा गया है। यहां रेस्क्यू टीम डॉग स्क्वॉड के साथ लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसमें आर्म्ड फोर्सेज और पुलिस की 40 टीमें शामिल हैं।

CM विजयन बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, लाशों को निकालने का काम जारी
केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। यानी फंसे हुए पीड़ितों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जा चुका है। घायलों का इलाज जारी है। अब मलबा हटाने और लाशों को निकालने का काम किया जा रहा है। रेस्क्यू में आर्मी ने सराहनीय काम किया है।

AIADMK ने 1 करोड़ रुपए के रिलीफ पैकेज की घोषणा की
तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी AIADMK ने वायनाड के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि 1 करोड़ रुपए के अलावा हम पड़ोसी राज्यों को रिलीफ मटेरियल भी भेजेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सेना के जवानों और NDRF ने लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

सेना के जवानों और NDRF ने लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

NDRF की टीम JCB मशीन से मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाल रही है।

NDRF की टीम JCB मशीन से मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाल रही है।

लैंडस्लाइड से पहाड़ की मिट्‌टी और मलबे में कई घर जमींदोज हो गए।

लैंडस्लाइड से पहाड़ की मिट्‌टी और मलबे में कई घर जमींदोज हो गए।

आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए चूरलमाला में ब्रिज बनाया। इससे बड़ी JCB मशीनों को नदी के आर-पार पहुंचाया जा सकेगा।

आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए चूरलमाला में ब्रिज बनाया। इससे बड़ी JCB मशीनों को नदी के आर-पार पहुंचाया जा सकेगा।

मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए JCB मशीनों से उखड़े हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है।

मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए JCB मशीनों से उखड़े हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है।

वायनाड में आज चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों के शवों को निकालने काम जारी है।

वायनाड में आज चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों के शवों को निकालने काम जारी है।

सेना ने चूरलमाला और मुंडक्कै को जोड़ने के लिए 190 फीट लंबे बेली पुल बनाया।

सेना ने चूरलमाला और मुंडक्कै को जोड़ने के लिए 190 फीट लंबे बेली पुल बनाया।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कार के दरवाजे पर खड़े होकर हादसे का मुआयना किया।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कार के दरवाजे पर खड़े होकर हादसे का मुआयना किया।

मेप्पाड़ी में सेना और NDRF ने अस्थायी पुल बनाया है। विजिट के दौरान राहुल-प्रियंका यहीं से लैंड स्लाइड प्रभावित इलाके में पहुंचे।

मेप्पाड़ी में सेना और NDRF ने अस्थायी पुल बनाया है। विजिट के दौरान राहुल-प्रियंका यहीं से लैंड स्लाइड प्रभावित इलाके में पहुंचे।

वायनाड के चूरलमाला में आर्मी ने ब्रिज बना लिया है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हुआ।

वायनाड के चूरलमाला में आर्मी ने ब्रिज बना लिया है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हुआ।

5 साल पहले भी यहां लैंडस्लाइड से 17 मौतें हुई थीं
वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।

वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है।

वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी ‘थोंडारमुडी’ चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र-गुजरात समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में सीजन की 50% बारिश हुई

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (31 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के 38 दिन में ही सीजन की आधी यानी 50% बारिश हो गई है। प्रदेश में एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बुधवार से फिर से प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…