वायनाड में लैंडस्लाइड- अब तक 249 मौतें: राहुल-प्रियंका पीड़ितों से मिलेंगे; विजयन- मौसम विभाग ने भूस्खलन से पहले रेड अलर्ट जारी नहीं किया था

  • Hindi News
  • National
  • Kerala Wayanad Landslide Rescue Operation Photos Update | Kerala Rainfall

वायनाड2 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय

  • कॉपी लिंक
वायनाड में सोमवार देर रात 2 बजे के बाद 4 घंटे के अंदर 4 लैंडस्लाइड हुईं। यहां मलबे में से डेडबॉडी निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी है। - Dainik Bhaskar

वायनाड में सोमवार देर रात 2 बजे के बाद 4 घंटे के अंदर 4 लैंडस्लाइड हुईं। यहां मलबे में से डेडबॉडी निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी है।

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 249 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं।

लैंडस्लाइड सोमवार देर रात करीब 2 बजे और मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं।

आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। बुधवार देर रात तक 1592 लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है।

सेना मुंडक्कई को चूरलमाला से जोड़ने के लिए 85 फीट लंबा बैली ब्रिज बना रही है। ब्रिज का सामान 17 ट्रक में भरकर कल पहुंचेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया- 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

इस पर केरल CM विजयन ने कहा- जब ऐसा कुछ होता है, तो आप दूसरों पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। IMD ने त्रासदी से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया।

घटनास्थल को मैप से समझें…

पिछले 24 घंटे के अपडेट्स…

सेना ने दो रिसॉर्ट से 19 टूरिस्ट को बचाया
सेना ने मुंडक्कई गांव के बाहर स्थित इला रिसॉर्ट और वाना रानी रिसॉर्ट में फंसे 19 टूरिस्ट को बुधवार को निकाला। ये घटना के बाद से यहीं फंसे हुए थे। डिफेंस PRO के मुताबिक, 122 इन्फैंट्री बटालियन (TA) मद्रास के जवानों ने रस्सियों के सहारे सभी नागरिकों को चूरलमाला तक सुरक्षित निकालने के लिए एक मानव पुल बनाया।

स्कूल-कॉलेजों की छुट्‌टी, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टलीं
हादसे के बाद राज्य में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 12 जिलों में 30 जुलाई को स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई। केरल यूनिवर्सिटी ने 30 और 31 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

वायनाड जा रहीं हेल्थ मिनिस्टर एक्सीडेंट में घायल
लैंडस्लाइड की घटना का जायजा लेने वायनाड जा रहीं केरल की हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज बुधवार (31 जुलाई) को सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। उन्हें मलप्पुरम स्थित मंजेरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना एक स्कूटर सवार को बचाने के चलते हुई।

राहुल और प्रियंका गांधी ने वायनाड दौरा रद्द किया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से वायनाड दौरा रद्द कर दिया है। राहुल ने आज कांग्रेस सांसदों के साथ संसद के सेंट्रल हॉल में वायनाड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखा।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

लैंडस्लाइड के बाद मिट्‌टी में दबे घरों के मलबे को बुलडोजर से हटाती रेस्क्यू टीम।

लैंडस्लाइड के बाद मिट्‌टी में दबे घरों के मलबे को बुलडोजर से हटाती रेस्क्यू टीम।

लैंडस्लाइड से पहाड़ की मिट्‌टी और मलबे में घर का लगभग पूरा हिस्सा जमींदोज हो गया।

लैंडस्लाइड से पहाड़ की मिट्‌टी और मलबे में घर का लगभग पूरा हिस्सा जमींदोज हो गया।

सेना ने नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया। इसके जरिए फंसे हुए लोगों को निकाला गया।

सेना ने नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया। इसके जरिए फंसे हुए लोगों को निकाला गया।

घरों के टूटे हुए भारी हिस्सों को हटाने के लिए सेना के साथ आम लोग भी जुट गए।

घरों के टूटे हुए भारी हिस्सों को हटाने के लिए सेना के साथ आम लोग भी जुट गए।

हादसे में कई लोग फंसे हैं। एक घायल को इलाज के लिए स्ट्रेचर पर ले जाती रेस्क्यू टीम।

हादसे में कई लोग फंसे हैं। एक घायल को इलाज के लिए स्ट्रेचर पर ले जाती रेस्क्यू टीम।

सेना अपने हेलिकॉप्टर से लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।

सेना अपने हेलिकॉप्टर से लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।

रेस्क्यू टीम लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

रेस्क्यू टीम लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

मलबे से महिला, बच्चों को निकालती रेस्क्यू टीम। ऑपरेशन आज भी जारी है।

मलबे से महिला, बच्चों को निकालती रेस्क्यू टीम। ऑपरेशन आज भी जारी है।

जहां पैदल पहुंचना मुश्किल हो रहा, वहां केबल के जरिए घायलों को निकाला जा रहा है।

जहां पैदल पहुंचना मुश्किल हो रहा, वहां केबल के जरिए घायलों को निकाला जा रहा है।

रेस्क्यू टीम लाशों को निकालकर केबल के सहारे नदी के पार पहुंचा रही है।

रेस्क्यू टीम लाशों को निकालकर केबल के सहारे नदी के पार पहुंचा रही है।

वायनाड के जिला अस्पताल में अपनों के शव लेने के लिए परिजनों की लाइन लगी हुई है।

वायनाड के जिला अस्पताल में अपनों के शव लेने के लिए परिजनों की लाइन लगी हुई है।

पिछले 24 घंटे के डेवलपमेंट्स 4 पॉइंट्स में…

  1. वायनाड का मुंडक्कई गांव लैंडस्लाइड की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने वाला पुल बह गया है, जिससे क्षेत्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। मुंडक्कई में करीब 250 लोगों के फंसे होने की खबर है। यहां कई घर बह गए हैं, जिनमें 65 परिवार रहते थे। पास के एक टी एस्टेट के 35 कर्मचारी भी लापता हैं।
  2. जिला पंचायत अध्यक्ष समशाद मरईक्कर ने बताया कि मुंडक्कई सड़क मार्ग से पहुंचा नहीं जा सकता है। मोबाइल नेटवर्क भी ठप है। चूरलमाला गांव में भी नुकसान ज्यादा है। यहां रेस्क्यू जारी है। यहां कई घर बह गए हैं। कई लोगों को बचाया गया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये एक होमस्टे में रुके थे। यहां रेस्क्यू टीम एक-एक घरों की जांच कर रही है।
  3. वायनाड लैंडस्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ऑफिस ने बताया है कि वायनाड के चूरलमाला में घायलों का इलाज करने के लिए एक मस्जिद और मदरसे में टेम्परेरी हॉस्पिटल बनाया गया है।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल सरकार को केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायनाड की घटना पर सरकार से हर संभव मदद पहुंचाने की अपील की है।

5 साल पहले भी यहां लैंडस्लाइड से 17 मौतें हुई थीं
वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।

वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है।

वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी ‘थोंडारमुडी’ चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र-गुजरात समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में सीजन की 50% बारिश हुई
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (31 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के 38 दिन में ही सीजन की आधी यानी 50% बारिश हो गई है। प्रदेश में एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बुधवार से फिर से प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…