लोकसभा चुनाव-2024: झारखंड में I.N.D.I.A की रैली आज, 28 दलों के नेता शामिल होंगे; BJP बोली- देश विरोधी लोग एक साथ आ रहे

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Modi Rahul Gandhi BJP Congress | MP Rajasthan UP Bihar Maharashtra

नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
31 मार्च को INDIA ब्लॉक की महारैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ था। इसमें विपक्ष के 25 से ज्यादा दल शामिल हुए थे। - Dainik Bhaskar

31 मार्च को INDIA ब्लॉक की महारैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ था। इसमें विपक्ष के 25 से ज्यादा दल शामिल हुए थे।

झारखंड के रांची में आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली होगी। इसको उलगुलान रैली नाम दिया गया है। इसमें 28 दलों के नेता शामिल होंगे।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोग्राम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी तीन बजे के करीब मंच पर पहुंचेंगे।

विपक्षी नेताओं की रैली को लेकर रांची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसमें देश विरोधी, सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी और विकास विरोधी लोग शामिल होने वाले हैं। वो लोग भी हैं, जिन्होंने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है।

इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की ये पहली बड़ी रैली थी।

यह रैली 3 घंटे तक चली थी, जिसमें गठबंधन के 21 नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा था- नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारी टीम से दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी-आरएसएस की तुलना जहर से की थी। पूरी खबर पढ़ें…

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक आज

दिल्ली में आज सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में बिहार-हरियाणा और पंजाब की बाकी सीटों पर मंथन होगा।

02:30 AM21 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में BJD के कई नेता भाजपा में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में BJD के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें अलका प्रधान, सुशांत हती, किशोर मेहर, अनीता नाइक, कृष्णचंद्र कहेर, प्रतुश कुमार रथ समेत कई नेताओं हैं।

02:27 AM21 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

शिवराज बोले- पतन की ओर जा रही कांग्रेस

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के जीतने का तो ठिकाना नहीं है, जनता उनपर विश्वास नहीं करती। अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए। कांग्रेस पतन की ओर जा रही है। वे वामपंथियों के कैदी बनकर रह गए हैं, जो इशारा होता है वह बोल देते हैं।

02:25 AM21 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…