लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने 5 संसदीय कमेटियों का गठन किया: कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल राव PAC के अध्यक्ष; अधिर रंजन 5 साल संभाल चुके ये पद

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं। - Dainik Bhaskar

ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार (17 अगस्त) को साल 2024-25 के लिए 5 नई संसदीय समितियों का गठन किया है। ये समितियां सरकारी खर्चे की जांच करेगी। सभी समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों भी नियुक्त किए गए हैं।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को पब्लिक अकाउंट कमेटी (PAC) का अध्यक्ष बनाया गया। PAC का नेतृत्व आमतौर पर प्रमुख विपक्षी दल के सीनियर लीडर करते हैं। वो लोकसभा या फिर राज्यसभा किसी का भी सदस्य हो सकता है। वेणुगोपाल से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पांच साल तक PAC के अध्यक्ष रह चुके हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने जिन पांच समितियों का गठन किया है उनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण कमेटी, पब्लिक अंडर टेकिंग कमेटी, पब्लिक अकाउंट कमेटी (PAC), अनुमान कमेटी, अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी कमेटी शामिल हैं।

मानसून सत्र- लोकसभा में 12 सरकारी बिल पेश, 4 पास
18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र शुक्रवार (9 अगस्त) को समाप्त हुआ। यह नई लोकसभा का पहला बजट सत्र भी था। यह सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ था। इस सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि, ‘पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं।’

उन्होंने यह भी बताया कि सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही। इसके अलावा वित्त मंत्री ने 23 जुलाई को सदन में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही सत्र में कुल 65 प्राइवेट मेम्बर बिल भी पेश किया गए। पूरी खबर पढ़ें…

संसद के मानसून सत्र की मुख्य बातें…

वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश, लेकिन अब JPC में
8 अगस्त को लोकसभा में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ कानून (संशोधन) बिल पेश किया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया। इस बिल का विपक्षी दलों ने विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें…

48.20 लाख करोड़ का बजट पेश, सहयोगी पार्टियों को फायदा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार के बिहार और चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश पर केंद्र सरकार मेहरबान रही।

बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। पहली नौकरी वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उन्हें सरकार अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देगी। पूरी खबर पढ़ें…

अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर विवाद हुआ
संसद सत्र के सातवें दिन 30 जुलाई को अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भिड़ गए। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती।

ठाकुर ने फिर कहा- आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है। जिसको जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया। अखिलेश भी बोले- कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…