लैंडिंग के बाद रनवे के अंतिम छोर तक पहुंची फ्लाइट: कोहरे के कारण टैक्सी-वे पर नहीं रुकी, 15 मिनट तक ब्लॉक रहा रनवे

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
रविवार को अमृतसर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट लैंडिंग के बाद टैक्सी-वे पर नहीं रुकी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

रविवार को अमृतसर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट लैंडिंग के बाद टैक्सी-वे पर नहीं रुकी। (फाइल फोटो)

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार (11 फरवरी) को अमृतसर से आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E2221) लैंडिंग के बाद रास्ता भटक गई। फ्लाइट को निर्धारित टैक्सी-वे पर रुकना था, लेकिन वह सीधे रनवे 28/10 के अंतिम छोर तक पहुंच गई। इसके बाद फ्लाइट को टोइंग विमान से खीचकर पार्किंग तक लाया गया।

इस दौरान करीब 15 मिनट तक रनवे ब्लॉक रहा, जिसकी वजह से कई अन्य फ्लाइट्स लेट हुईं। दरअसल, एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे वो रास्ता होता है, जो रनवे को हैंगर और टर्मिनल से जोड़ता है।

इस लापरवाही को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा- रविवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा था। फ्लाइट 6E 2221 कम विजिबिलिटी के कारण एग्जिट टैक्सी-वे पर नहीं रुकी और रनवे पर आगे चलते चले गई। उन्होंने कहा कि घना कोहरे के कारण अन्य विमान भी प्रभावित हुए।

कम विजिबिलिटी में भी हो सकती है IGI एयरपोर्ट पर लैंडिंग
दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यहां हर रोज लगभग 1,400 फ्लाइट्स ऑपरेट होती है। यहां चार रनवे हैं। इनमें से 2 रनवे कैट-3 सुविधा से लैस है। इसका मतलब यहां से खराब मौसम में भी फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेकऑफ किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए पायलट को भी कैट-3 की ट्रेनिंग होनी चाहिए।

दरअसल, CAT-3 यानी कैटेगरी-3 खराब मौसम में फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग कराने का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड है। इसमें एडवांस ऑटोपायलट, ग्राउंड इक्विपमेंट और प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट अप्रोच शामिल होता है, जिसकी मदद से कम विजिबिलिटी के दौरान फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती है।

मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी
इससे पहले शुक्रवार (9 फरवरी) को दिल्ली से मुंबई जानी वाली इंडिगो की फ्लाइट 6 E449 उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई थी। इसे लेकर एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट में बदबू की वजह से एहतियात के तौर पर यह फैसला किया गया। हालांकि, एयरलाइन ने पैसेंजर्स के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

रनवे के पास खाना खाने के मामले में इंडिगो पर लगा था 1.20 करोड़ का जुर्माना

रनवे के पास पैसेंजर्स के खाना खाने के मामले में इंडिगो एयरलाइंस पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगा है। दरअसल, 14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2195 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी।

इससे नाराज पैसेंजर्स ने मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठकर डिनर किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें पैसेंजर्स के पीछे फ्लाइट्स को टेक-ऑफ करते देखा गया था। रनवे के पास पैसेंजर्स की मौजूदगी को सुरक्षा चूक का मामला माना जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

इंडिगो से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पायलट को पैसेंजर ने थप्पड़ मारा: 13 घंटे देरी से नाराज था; DGCA की SOP- 3 घंटे से ज्यादा देरी तो फ्लाइट कैंसिल कर सकते हैं

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) को 14 जनवरी 2024 सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…