लखनऊ में सुबह घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर: 24 घंटे में 18 शहरों में बारिश; 3 दिन बाद पश्चिम यूपी में फिर हो सकती है बरसात – Lucknow News

लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह 6.30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। - Dainik Bhaskar

लखनऊ में सुबह 6.30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई।

यूपी में मौसमी उलटफेर लगातार बना हुआ है। गुरुवार सुबह भीषण कोहरा छा गया। लखनऊ में तो हालत यह रही कि विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर तक पहुंच गई। घने कोहरे के आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा। अयोध्या में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। यहां भी विजिबिलिटी 20 से 25 मीटर तक पहुंच गई। फरवरी माह में इस सीजन का यह पहला घना कोहरा है। घना कोहरा पूर्वी यूपी के जिलों ज्यादा है।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि स्थानीय