रेप करता रहा फैजान, बाहर पहरा देते रहे दोस्त: गाजियाबाद में देर रात बवाल-आगजनी; पुलिस ने जमकर चलाई लाठियां – Ghaziabad News

पुलिस ने भीड़ को लाठी लेकर खदेड़ा।

गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप किया गया। मामले में मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस को अब तलाश उन तीन लड़कों की है, जो घर के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे। गुरुवार की शाम लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर रखे सामान

.

एक ई-रिक्शे को फूंक दिया। देर रात तक भीड़ सड़क पर हंगामा करती रही। 5 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अब आगजनी-तोड़फोड़ करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देर रात हुए हंगामे की 3 तस्वीरें

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया।

करीब 1500 लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

करीब 1500 लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

रेप में कबाड़ी हुआ गिरफ्तार
लिंक रोड थाना क्षेत्र में ब्रजविहार है। यहां किशोरी अपने चार भाई और पिता संग रहती है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार शाम पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाला दूसरे समुदाय का लड़का फैजान दीवार फांदकर घर में आ घुसा और किशोरी से रेप किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया।

देर रात मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मामले पर DCP निमिष पाटील ने कहा– शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा ये अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो से उनकी पहचान की जा रही है।

गुस्साए लोगों ने आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर खड़े ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

गुस्साए लोगों ने आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर खड़े ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

हिंदू संगठनों ने किया जमकर बवाल

धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की संख्या चार थी। सारे आरोपी पकड़े जाने चाहिए। दोपहर बाद भीड़ ने आरोपी फैजान की कबाड़ की दुकान पर धावा बोल दिया।

दुकान के बाहर खड़े उसके वाहनों में तोड़फोड़ की। ई-रिक्शे में आग लगा दी। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर रात तक हंगामा चला। पुलिस को लाठीचार्ज करके भीड़ खदेड़नी पड़ी।

खुफिया एजेंसियों का फेल्योर
दोपहर बाद जब प्रदर्शनकारी जुटने शुरू हुए तो उनके हाथों में कम्प्यूटर प्रिंट पोस्टर थे। इन पर विभिन्न स्लोगन लिखे हुए थे। वो आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। जबकि प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जो पीड़िता के आस पड़ोस की रहने वाली थीं।

लोगों ने आरोपी के यहां खड़े रिक्शे और ठेले तोड़ डाले।

लोगों ने आरोपी के यहां खड़े रिक्शे और ठेले तोड़ डाले।

सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें ये पोस्टर लाकर किसने दिए? खुफिया विभाग ये जानकारी अब तक नहीं जुटा पाया है। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यहां पर भी तमाम हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए।

दुकान से मिली बंदूक की गोलियों की बेल्ट
हिन्दू संगठनों को मुख्य आपत्ति कबाड़ियों की दुकानों से भी थी। उनका कहना था कि बृजविहार में कई कबाड़ी की दुकानें हैं। यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। भीड़ ने जब फैजान की दुकान में तोड़फोड़ की तो वहां से बंदूक की गोलियों की बेल्ट बरामद हुई। एक वीडियो में भीड़ इस बेल्ट को दिखा रही है।

क्षेत्र की महिलाओं ने रेपिस्टों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

क्षेत्र की महिलाओं ने रेपिस्टों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

ACP बोले- सभी आरोपी पकड़े जाएंगे
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया- रेप का मुख्य आरोपी फैजान जेल जा चुका है। इस केस में 3 आरोपी फरार हैं, जो पीड़िता से मारपीट में शामिल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने उत्पात मचाया है, उन्हें वीडियो से वेरिफाइड किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।