रुझानों के बीच NDA-I.N.D.I.A का जश्न, PHOTOS: दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल पर नाचे; बंगाल में TMC वर्कर्स ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया

  • Hindi News
  • National
  • Election Result BJP Congress TMC Office Headquarters Celebration Photos Update | Delhi UP

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, I.N.D.I.A. ब्लॉक भाजपा को कांटे की टक्कर दे रहा है। दोनों तरफ जश्न का माहौल है।

दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर सुबह से हलवा और लड्डू बनाए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के सामने नाचते दिखे।

दूसरी तरफ, कांग्रेस समेत I.N.D.I.A. ब्लॉक के बाकी दलों में भी हर्ष का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस वर्कर्स ढोल की ताल पर छूमते कैमरे में कैद हुए। बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए।

काउंटिंग के बीच देखिए खास तस्वीरें…

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता NDA की बढ़त की खुशी मनाने के लिए ढोल के साथ पहुंचे हैं।

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता NDA की बढ़त की खुशी मनाने के लिए ढोल के साथ पहुंचे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी के एक कांग्रेस समर्थक ने राहुल गांधी को गले लगाया। कांग्रेस रुझानों में 100 सीटों के करीब है।

दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी के एक कांग्रेस समर्थक ने राहुल गांधी को गले लगाया। कांग्रेस रुझानों में 100 सीटों के करीब है।

चेन्नई में DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाया। अब तक के रुझानों में पार्टी 39 में से 21 सीटों पर आगे है।

चेन्नई में DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाया। अब तक के रुझानों में पार्टी 39 में से 21 सीटों पर आगे है।

कोलकाता में काउंटिंग के दौरान TMC समर्थकों ने जश्न मनाया। राज्य की 42 लोकसभा सीटों में TMC 31 पर आगे है।

कोलकाता में काउंटिंग के दौरान TMC समर्थकों ने जश्न मनाया। राज्य की 42 लोकसभा सीटों में TMC 31 पर आगे है।

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी के समर्थक साइकिल पर मोदी का कटआउट लेकर पहुंचे। उन्होंने PM की आरती भी उतारी।

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी के समर्थक साइकिल पर मोदी का कटआउट लेकर पहुंचे। उन्होंने PM की आरती भी उतारी।

हिमाचल की मंडी सीट से BJP उम्मीदवार कंगना रनॉट को उनकी मां दही खिलाती हुईं। कंगना रुझानों में आगे चल रही हैं।

हिमाचल की मंडी सीट से BJP उम्मीदवार कंगना रनॉट को उनकी मां दही खिलाती हुईं। कंगना रुझानों में आगे चल रही हैं।

कोलकाता में सड़क किनारे फलों का जूस बेचने वाला शख्स अपने मोबाइल फोन पर चुनाव का रिजल्ट देखता नजर आया।

कोलकाता में सड़क किनारे फलों का जूस बेचने वाला शख्स अपने मोबाइल फोन पर चुनाव का रिजल्ट देखता नजर आया।

यूपी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस पर मिठाइयां बांटीं। रुझानों में सपा 80 में से 35 सीटों पर आगे है।

यूपी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस पर मिठाइयां बांटीं। रुझानों में सपा 80 में से 35 सीटों पर आगे है।

झारखंड के खूंटी में कांग्रेस-JMM कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। रुझानों में I.N.D.I.A ब्लॉक के काली चरण मुंडा भाजपा के अर्जुन मुंडा से आगे चल रहे हैं।

झारखंड के खूंटी में कांग्रेस-JMM कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। रुझानों में I.N.D.I.A ब्लॉक के काली चरण मुंडा भाजपा के अर्जुन मुंडा से आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले दिल्ली में भाजपा हेटक्वार्टर में पूड़ी और मिठाइयां बननी शुरू हो गई थीं।

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले दिल्ली में भाजपा हेटक्वार्टर में पूड़ी और मिठाइयां बननी शुरू हो गई थीं।

बिहार के पटना में काउंटिंग शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में हवन-पूजा की। यहां 40 सीटों में NDA 31 सीटों पर आगे है।

बिहार के पटना में काउंटिंग शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में हवन-पूजा की। यहां 40 सीटों में NDA 31 सीटों पर आगे है।

ये खबरें भी पढ़ें…

542 सीटों की काउंटिंग:भाजपा बहुमत से 32 सीट पीछे, लेकिन NDA पार; कांग्रेस ने एक सीट जीती, 99 पर आगे

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 32 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें…

NDA 298 पार, क्या INDIA भी बना सकता है सरकार:तृणमूल के 31 सांसदों का साथ तय, नीतीश के 15 सांसद मिलें तो बनेगी बात

लोकसभा की 542 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में NDA को 290 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं INDIA को 220 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। भाजपा गठबंधन को मेजोरिटी मिलती दिख रही है, लेकिन क्या INDIA के भी सरकार बनाने की संभावना है, सियासी गणित समझिए। पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।