राहुल 54 साल के हुए, कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाया: खड़गे ने हाथ पकड़कर केक कटवाया, प्रियंका बोलीं- मेरे दोस्त-मार्गदर्शक बने रहना

दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 19 जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक भी काटा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उन्हें कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हमेशा मेरे दोस्त बने रहना। उन्होंने राहुल को अपना सहयोगी तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक बताया।

राहुल गांधी के जन्मदिन की तस्वीरें…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रियंका, खड़गे और वेणुगोपाल ने केक काटकर राहुल का जन्मदिन मनाया।

प्रियंका, खड़गे और वेणुगोपाल ने केक काटकर राहुल का जन्मदिन मनाया।

बहन प्रियंका ने राहुल को केक खिलाकर बधाई दी।

बहन प्रियंका ने राहुल को केक खिलाकर बधाई दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल से मुलाकात करके बधाई दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल से मुलाकात करके बधाई दी।

एक कार्यकर्त्ता ने अपने हाथ में राहुल का टैटू बनवाया और कांग्रेस नेता से मुलाकात की।

एक कार्यकर्त्ता ने अपने हाथ में राहुल का टैटू बनवाया और कांग्रेस नेता से मुलाकात की।

राहुल ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

राहुल ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

राहुल का राजनीतिक सफर
राहुल अपने पिता राजीव गांधी की अमेठी सीट से 2009 और 2014 में जीतकर दो बार सांसद चुने गए। 2019 में वह इस सीट से स्मृति इरानी से चुनाव हारे। हालांकि, वे केरल के वायनाड से 4,31,770 रिकॉर्ड वोटों से जीते थे।

2013 में राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष, 2017 में अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन 2019 में पार्टी को देशभर से मिली करारी हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

सोनिया के राज्यसभा जाने के बाद 2024 में कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल को टिकट दिया है। यहां उन्होंने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को लगभग 4 लाख वोटों से हराया। सोनिया इस सीट से लगातार पांच बार सांसद रह चुकी हैं। वहीं, आजादी के बाद कांग्रेस को मात्र तीन बार इस सीट से हार मिली है।

20 साल में 19 करोड़ बढ़ी राहुल की संपत्ति
राहुल गांधी 20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। इनकम का बड़ा सोर्स शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड हैं। इनमें कुल सवा 8 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। उनकी सोर्स ऑफ इनकम में इस बार बड़ा बदलाव इन्वेस्टमेंट में देखने को मिला। राहुल म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट घटाकर, पैसा शेयर मार्केट में डाला।

राहुल ने 25 कंपनियों के शेयर खरीदे हैं। इनमें 4.33 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। सबसे ज्यादा वैल्यू के शेयर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के हैं। इस कंपनी के 1474 शेयर खरीदी हैं जिनकी वैल्यू करीब 42 लाख रुपए है। बजाज फायनेंस, नेस्ले और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों के शेयर भी प्रमुखता से खरीदे हैं।

2019 में राहुल के पास किसी कंपनी का कोई शेयर नहीं था। जबकि, 10 कंपनियों के म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था। अब यह निवेश घटकर 7 कंपनियों में रह गया है। इसकी वैल्यू 3.81 करोड़ रुपए है, यानी 2019 की तुलना में 1 करोड़ 19 लाख रुपए कम।

रायबरेली में राहुल ने यह ब्योरा अपने चुनावी हलफनामे में दिया। इसके मुताबिक, 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए बढ़ी। पहली बार 2004 में चुनावी मैदान में उतरे राहुल के पास सिर्फ 55 लाख की संपत्ति थी। 20 साल में उनकी संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा बढ़ी।

राहुल के खिलाफ 18 केस, इनमें दो बड़े मामले
राहुल ने चुनावी हलफनामे में देश के कई राज्यों में अपने खिलाफ 18 मामले दर्ज होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में ‘मोदी समाज’ के खिलाफ दिए गए बयान में दोषी रहे हैं। उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई, लेकिन 4 अगस्त, 2023 को सजा पर रोक लग गई। अब यह मामला गुजरात की सूरत कोर्ट में है।

2014 में राहुल ने संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। एक संघ कार्यकर्ता ने राहुल पर केस दर्ज कराया, जो महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में चल रहा है।

2016 में असम के गुवाहाटी में मानहानि का केस दर्ज किया गया था। ये मामला कोर्ट में पेंडिंग है। 2017 में बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में RSS को कथित तौर पर जोड़ने के लिए राहुल के खिलाफ मुंबई में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई।

2018 में झारखंड की राजधानी रांची में एक और केस दर्ज किया गया। इसमें राहुल के खिलाफ 20 करोड़ रुपए मानहानि का केस दर्ज है।

2018 में ही महाराष्ट्र में एक और मानहानि का केस दर्ज हुआ। ये मामला मझगांव स्थित शिवड़ी कोर्ट में चल रहा है। 2018 में एडीसी बैंक के चेयरमैन अजय पटेल ने कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

2018 में राफेल फाइटर जेट सौदे पर राहुल ने भाजपा का मजाक उड़ाया। इसमें राहुल के खिलाफ गुरुग्राम की एक कोर्ट में मानहानि का केस किया गया।

2019 में जबलपुर में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हत्या का आरोप लगाया था। इसमें राहुल के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया। 2019 में इसी मामले में झारखंड के चाईबासा और रांची में राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया गया।

2022 में राहुल ने कहा-सावरकर ने आजादी से पहले अंग्रेजों से माफीनामे पर हस्ताक्षर किया। इसमें सावरकर के पोते विनायक सावरकर ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

सुल्तानपुर कोर्ट से फरवरी में मिली जमानत
सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल के खिलाफ हेट स्पीच का मामला पेंडिंग है। उसमें लगातार सुनवाई हो रही है। इस केस के बारे में राहुल ने बताया- उन पर यूपी के सुल्तानपुर में भी केस दर्ज है। यह केस अमित शाह पर किए गए कमेंट को लेकर मानहानि का है। केस 2018 से जुड़ा है। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल ने बयान दिया था। इसमें इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी।

राहुल ने 66 दिन की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 6700 KM का सफर किया
राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा में उन्होंने 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर किया। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6700 किमी का सफर तय किया।

न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म हुई। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान जगह-जगह रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद किया।

राहुल की ये तस्वीर 31 जनवरी 2024 की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दौरान की है।

राहुल की ये तस्वीर 31 जनवरी 2024 की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दौरान की है।

145 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल
इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं।

मैसूर में बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी ने भाषण दिया था।

मैसूर में बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी ने भाषण दिया था।

ये खबर भी पढ़ें …

राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी, बोलीं-वायनाड को भाई की कमी महसूस नहीं होने दूंगी

राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल और खड़गे ने इसका ऐलान किया। राहुल ने कहा- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं समय-समय पर वायनाड का दौरा भी करूंगा। मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन निर्णय था। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…