राहुल बोले- रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता: सवाल- JDU-TDP को साथ लाएंगे क्या; जवाब- गठबंधन की बैठक में तय होगा

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Press Conference LIVE Update; Congress BJP | Election Result 2024

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान संविधान की कॉपी दिखाई। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान संविधान की कॉपी दिखाई।

लोकसभा की 543 सीटों पर जारी गिनती के बीच कांग्रेस राहुल गांधी ने दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बहन प्रियंका के साथ वे मुस्कुराते हुए पार्टी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश भी थे।

राहुल ने अपने मीडिया से 7 मिनट बात की। उन्होंने लाेकसभा के रिजल्ट और रुझान को लेकर कहा- देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माइंड में था कि जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी।

भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई।

राहुल ने उत्तर प्रदेश में मिले रिजल्ट के लिए बहन प्रियंका की भी तारीफ की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने विक्ट्री साइन दिखाई।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका ने विक्ट्री साइन दिखाई।

राहुल से मीडिया के 4 सवाल और उनके जवाब…

1. सवाल: विपक्ष में रहेंगे या सरकार बनाएंगे?
राहुल: हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। 5 जून को गठबंधन की बैठक में इस पर फैसला लेंगे।

2. सवाल: जेडीयू और टीडीपी को गठबंधन में लाने की तैयारी है क्या?
राहुल: कल, 5 जून को हम इंडिया गठबंधन के पार्टनर के साथ मीटिंग करेंगे, उसमें आगे का फैसला लेंगे। उनसे बात किए बिना फैसला नहीं लेंगे।

3. सवाल: वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से जीते हैं, कौन सी सीट रखेंगे?
राहुल: दोनों सीटों से जीता हूं। रायबरेली और वायनाड के लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। कौन सी सीट पर रहूंगा, इस पर पूछूंगा और डिसाइड करूंगा।

4. सवाल: बीजेपी कह रही है कि आप हार के डर से अमेठी से नहीं लड़े, अपने पीए को लड़ाया
राहुल:
भाजपा लोगों की रेस्पेक्ट नहीं करती। किशोरी लाल शर्मा (कांग्रेस प्रत्याशी) 40 साल से अमेठी में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उनका अमेठी के साथ रिश्ता है। किशोरी लाल वहां से बहुत कनेक्टेड हैं। मैंने उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उनके बारे में पीए या स्टेनो कहना गलत है।

यूपी की जनता से मैं कहना चाहता हूं आप से ज्यादा पॉलिटिकल विजडम किसी के पास नहीं। आपने कमाल करके दिखा दिया। यूपी ने संविधान की रक्षा की है। यूपी के बारे में एक और बात है। इसमें मेरी बहन प्रियंका का भी काम है। जो यहां पीछे बैठी हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…