राहुल दिल्ली में मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं: कांग्रेस ने फोटो और वीडियो शेयर किया, लिखा- इनका भविष्य सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने दिल्ली में मजदूरों से मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने दिल्ली में मजदूरों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए।

साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

पिछले साल राहुल ट्रक में बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ गए थे। वहीं, कांग्रेस सांसद दिल्ली के एक गैरेज भी पहुंचे थे और मैकेनिक्स के काम भी किया था।

खबरें और भी हैं…