राहुल गांधी की वजह से PM को नींद नहीं आती: खड़गे बोले- भाजपा के लोग मोदी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने में लगे हैं

देहरादून4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को देहरादून में कहा कि राहुल गांधी की वजह से आज-कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आती है। उनके सपने में पहले नेहरू, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आते थे। भाजपा के लोग उन्हें विष्णु का 11वां अवतार बनाने पर लगे हुए हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच खड़गे उत्तराखंड पहुंचे थे। देहरादून में वे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा देश को लूट रही है।

खड़गे की स्पीच की 5 बातें…

कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खड़गे का कटार देकर स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खड़गे का कटार देकर स्वागत किया।

1. हवाई यात्रा के लिए भी मोदी जी की परमिशन लेनी पड़ती है
खड़गे ने सभा में देरी से आने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा- देरी से आने के लिए माफी मांगता हूं। आजकल हवाई यात्रा के लिए भी मोदी जी की परमिशन लेनी पड़ती है। लैंडिंग के लिए भी परमिशन लेनी पड़ती है। यह लोग (BJP) कांग्रेस नेताओं को सताते हैं। बीजेपी की सरकार में विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

2. कुछ लोग मोदी जी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने निकले हैं
खड़गे ने कहा कि धर्म अलग होता है, राज करने की जगह अलग होती है। सुबह अपने गुरुजन का चेहरा नहीं देख पाते, लेकिन जब टीवी खोलते हैं तो मोदी जी का चेहरा देखने को मिलता है। भाजपा के लोग मोदी जी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने निकले हैं। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती हैं, झूठ का मायाजाल बुनती है।

3. कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी, भाजपा के लोगों ने क्या किया
उन्होंने कहा कि PM मोदी के सपने में नेहरू जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो PM मोदी को सोने नहीं दे रहे हैं। देश के लिए इंदिरा गांधी ने जान दी, राजीव गांधी ने जान दी। नेहरू जी, महात्मा गांधी देश की आजादी के लिए कई साल जेल में रहे। बीजेपी के लोगों ने क्या किया है। यह लोग डर रहे हैं।

4. राहुल की न्याय यात्रा पर भाजपा शासित राज्य में हमला हुआ
खड़गे ने असम में भारत जोड़ा यात्रा पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी ने पहली यात्रा निकाली, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इस बार असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला किया गया, गाड़ियों पर पत्थर मारे गए। बीजेपी के शासन वाले राज्य में पत्थर मारे गए, बैनर-पोस्टर फाड़े गए।

5. अंकिता भंडारी केस और जोशीमठ आपदा का भी जिक्र किया
कांग्रेस अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए कहा कि दोषियों को आज तक सजा क्यों नहीं मिल पाई। साथ ही जोशीमठ आपदा का भी जिक्र किया। खड़गे ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा है कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। देश को लूटने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तस्वीरें…

बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है।।

बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है।।

उत्तराखंड की महिलाएं पारंपरिक चुन्नी ओढ़कर खड़गे के कार्यक्रम में पहुंची हैं।

उत्तराखंड की महिलाएं पारंपरिक चुन्नी ओढ़कर खड़गे के कार्यक्रम में पहुंची हैं।

हाथ में बैनर-पोस्टर और कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते लोग।

हाथ में बैनर-पोस्टर और कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते लोग।

रात तक नहीं मिली थी हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति

देहरादून के पुलिस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने SSP अजय कुमार से बहस की।

देहरादून के पुलिस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने SSP अजय कुमार से बहस की।

खड़गे के हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड पर उतरने की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय में धरना दिया था। बाद में पुलिस ने धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हटाया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौके पर पहुंचे। उनकी SSP अजय कुमार के साथ बहस हुई। आर्य ने कहा कि पुलिस तानाशाही रवैये से काम कर रही है। धामी सरकार के दबाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को फेल करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस ने कहा कि पुलिस लाइन में कई बार मुख्यमंत्री और VIP के हेलिकॉप्टर उतरे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का हेलिकॉप्टर उतरने की परमिशन नहीं दी जा रही। SP ने कहा पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर लैंडिंग जोन नहीं है। इसलिए वहां हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया जा सकता।

खड़गे के दौरे के बीच BJP में शामिल होंगे कांग्रेस नेता
खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बीच बीजेपी कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में है। गढ़वाल क्षेत्र से कांग्रेस के कुछ नेता आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं। दोपहर करीब 2 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ये पार्टी की सदस्यता लेंगे।

पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। वे यमकेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि पहले कोटद्वार विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के कोटद्वार सीट से चुनाव लड़ने के बाद शैलेंद्र रावत ने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

खड़गे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

खड़गे ने ममता बनर्जी को लेटर लिखा:बंगाल में न्याय यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की, कहा- शरारती तत्व बाधा बन सकते हैं

असम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा में किसी तरह की बाधा या परेशानी न हो, इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेटर लिखा है। उन्होंने ममता बनर्जी से यात्रा को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…