राहुल गांधी की आज कवर्धा और राजनांदगांव में सभा: रमन सिंह के गढ़ में करेंगे प्रचार; अब तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किए 7 चुनावी वादे

रायपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।

राहुल गांधी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। पहले चरण के प्रचार को लेकर वे 2 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में में दोपहर 1 बजे और कवर्धा में करीब 3 बजे वे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है।

राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी