रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के लिए क्रिप्टो फंडिंग: NIA बोली- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा दफ्तर पर अटैक फेल हुआ तो कैफे टारगेट बना

  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast Case; NIA Chargesheet | Musawir Hussain Shajib

बेंगलुरु1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ था। इसमें 9 लोग घायल हुए थे। - Dainik Bhaskar

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ था। इसमें 9 लोग घायल हुए थे।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए IED ब्लास्ट मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन चारों के नाम हैं- मुस्सविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मतीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुज्जमिल शरीफ।

NIA की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ताहा और शाजिब को उनका हैंडलर क्रिप्टो करेंसी के जरिए फंड भेजता था। इन फंड्स के इस्तेमाल से आरोपियों ने बेंगलुरु में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था।

इसमें बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर किया गया IED हमला भी शामिल है, जो नाकाम हो गया था। यह हमला 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर किया गया था। इसी के बाद आरोपियों ने रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट की प्लानिंग की थी।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का ये दूसरा वीडियो है। इसमें दोपहर 1 बजे के करीब जब लोग खाना खा रहे थे, तब अचानक बम ब्लास्ट हुआ।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का ये दूसरा वीडियो है। इसमें दोपहर 1 बजे के करीब जब लोग खाना खा रहे थे, तब अचानक बम ब्लास्ट हुआ।

शाजिब की मदद करने वाला 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था NIA ने इस मामले में 3 मार्च को इन्वेस्टिगेशन शुरू किया था। जांच के दौरान NIA ने राज्य पुलिस अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कई तकनीकी और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए थे। 23 मार्च को NIA ने शाजिब और ताहा की पहचान की थी। जांच में सामने आया था कि शाजिब ने ही कैफे में बम रखा था।

NIA ने बताया था कि शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था। 2020 में अल-हिंद मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद दोनों पुलिस से छिपते फिर रहे थे। ताहा तमिलनाडु पुलिस इंस्पेक्टर के. विल्सन की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और चेन्नई में मुख्य संदिग्ध के साथ रहा था।

NIA ने 26 मार्च को चिकमंगलुरु के रहने वाले मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया था। मुजम्मिल ने शाजिब और ताहा को ब्लास्ट से जुड़ा सामान मुहैया कराया था। मुजम्मिल को पकड़ने के लिए NIA ने तीन राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान कुछ कैश के साथ कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए थे। NIA ने लगातार शाजिब और ताहा की तलाश की, तब जाकर कैफे ब्लास्ट के 42 दिन बाद वे पश्चिम बंगाल से मिले थे।

NIA ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है। आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब कर्नाटक के शिवमोगा का रहने वाला है।

NIA ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है। आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब कर्नाटक के शिवमोगा का रहने वाला है।

मुस्लिम युवकों को ISIS में जोड़ते थे ताहा और शाजिब NIA ने कहा कि दोनों आरोपी अन्य मुस्लिम युवाओं को ISIS की विचारधारा में कट्टरपंथी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने जिन युवाओं का ISIS में शामिल किया था उनमें माज मुनिर अहमद और मुजम्मिल शरीफ शामिल थे।

ताहा और शाजिब ने धोखाधड़ी से सिम कार्ड हासिल किया था और बैंक अकाउंट भी खुलवाया था। उन्होंने डार्क वेब से डाउनलोड किए गए भारतीय और बांग्लादेशी आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स का भी इस्तेमाल किया था।

आरोपी ने कैफे में इडली ली, पेमेंट किया और डस्टबिन के पास रखा बैग मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वह एक बैग लेकर आया था।

कैफे में उसने इडली ऑर्डर की, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद 11:45 बजे बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ था जिसमें 9 लोग घायल हुए थे।

ये कैफे के भीतर आरोपी शाजिब की तस्वीर है, जिसमें वह इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

ये कैफे के भीतर आरोपी शाजिब की तस्वीर है, जिसमें वह इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

ब्लास्ट के बाद बैटरी, जला हुआ बैग और ID कार्ड मिले घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइट फील्ड पुलिस ने बताया था कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था।

भाजपा ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली से ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार:NIA की वांटेड लिस्ट में 3 लाख का इनामी था; 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 अगस्त को ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, रिजवान ISIS के पुणे मॉड्यूल का हिस्सा था और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था। NIA ने रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ISIS मॉड्यूल केस- मुस्लिम युवाओं की भर्ती की प्लानिंग थी:6 आरोपियों ने आतंकी घटनाओं की साजिश रची; NIA का खुलासा- ठाणे में बैठकें हुईं​​​​​​​

महाराष्ट्र में ISIS मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। NIA ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि आरोपियों ने भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की प्लानिंग बनाई थी।

भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवाओं के बीच प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था। इसके लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बोरीवली में कई बैठकें की गईं। इन बैठकों में वे ISIS की गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग करते थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…