राजू श्रीवास्तव कोमा में, लेकिन ऑर्गन सामान्य: दोस्त शेखर सुमन ने दी हेल्थ अपडेट्स, बोले- काम आ रही दुआएं

कानपुर5 घंटे पहले

राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए अच्छी खबर है। राजू के दोस्त और एक्टर शेखर सुमन ने रविवार को उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हो रहा है। उनके ऑर्गन सामान्य रुप से काम कर रहे हैं। हालांकि अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर कहते हैं कि राजू तेजी से सुधार कर रहे हैं। महादेव की कृपा है। दुआएं काम आ रही हैं। हर-हर महादेव।

इससे पहले राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने भी बताया था कि अब हालत डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। ब्रेन में फैले संक्रमण को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। डॉक्टर्स अब फोरब्रेन पार्ट (दिमाग के अगले हिस्से) में ऑक्सीजन सप्लाई करने में जुटे हैं। इसके लिए देश के बेस्ट डॉक्टर्स से कंसल्ट किया जा रहा है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर बनी हुई है।

राजू श्रीवास्तव के स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थना करके पूजा पाठ की

राजू के बचपन के मित्र व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने भगवान कृष्ण से उनके स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थना करके पूजा पाठ किया।

राजू के बचपन के मित्र व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने भगवान कृष्ण से उनके स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थना करके पूजा पाठ किया।

राजू के बचपन के मित्र व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ,संजय कपूर व आशू त्रिपाठी,पी आर ओ गर्वित नारंग ,प्रकाश गुप्ता और सत्यम मिश्र, हनी त्रिपाठी आदि प्रसंशकों ने भगवान कृष्ण से उनके स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थना करके पूजा पाठ किया। राजू का स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद स्थिर है।

सभी ने कहा कि सबको पूरा विश्वास है, कि वो एक फाइटर की तरह एक मुकाम पर पहुंचे है और इसी तरह एक फाइटर की तरह स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे और देश और दुनिया को हंसाने का का करेंगे।

शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात कर उनकी सेहत की अपडेट्स दी है।

शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात कर उनकी सेहत की अपडेट्स दी है।

सीएम योगी के OSD ने दिल्ली में परिवार से की मुलाकात
रविवार को दिल्ली पहुंच कर मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश सहगल ने एम्स पहुंचकर राजू के परिवार और डॉक्टरों से मुलाकात की। राजू की पत्नी शिखा से कहा कि इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। शिखा ने इलाज पर संतुष्टि जताई है।

करीब 2 घंटे रुकने के बाद ओएसडी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। शाम तक वो हेल्थ अपडेट सीएम योगी आदित्यनाथ को दे सकते हैं। राजू के निजी सचिव के मुताबिक राजू का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उनको कोमा से बाहर लाने के डॉक्टर के प्रयास जारी हैं।

राजू श्रीवास्तव के फैन्स ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं की।

राजू श्रीवास्तव के फैन्स ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं की।

यूरिन और मोशन पास हो रहे
राजू को यूरिन और मोशन पास हो रहे हैं। उन्हें दूध के अलावा फिर से जूस भी देना शुरू कर दिया गया है। राजू की सेहत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उनकी बॉडी में फिलहाल पहले के मुकाबले मूवमेंट थोड़ा कम है। डॉक्टर्स का पूरा फोकस अब उन्हें होश में लाने में है। बीपी कंट्रोल में है, लेकिन वेंटीलेटर अब भी लगा हुआ है।

राजू श्रीवास्तव के फैन्स उज्जैन में भी उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शनिवार को राजू के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। शहर के हास्य कवि दिनेश दिग्गज महाकाल मंदिर में राजू की फोटो लेकर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में फोटो रखकर राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कायस्थ समाज के मंगेश श्रीवास्तव ने राम रामेश्वर महादेव मंदिर में पं. सतीश शर्मा से महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाया।

कानपुर में राजू के छोटे भाई काजू की पत्नी श्रेया, उनकी भतीजी तनु ने संकट मोचन मंदिर में पौधा लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कानपुर में राजू के छोटे भाई काजू की पत्नी श्रेया, उनकी भतीजी तनु ने संकट मोचन मंदिर में पौधा लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में
बीते गुरुवार की देर रात को राजू की तबीयत बेहद क्रिटिकल हो गई थी। रात में ही उनका सीटी स्कैन किया गया था। उनके ब्रेन में संक्रमण पाया गया था। सूजन के साथ ही फोरब्रेन में पानी मिला था। PRO के मुताबिक ब्रेन में संक्रमण को डॉक्टर्स ने कंट्रोल कर लिया है। ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। वे बीते 11 दिनों से एम्स दिल्ली में एडमिट हैं और कोमा में हैं।

राजू अपनी पत्नी शिखा (बाएं), बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ। -फाइल फोटो

राजू अपनी पत्नी शिखा (बाएं), बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ। -फाइल फोटो

ये खबरें में भी पढ़ें-

खबरें और भी हैं…