राजस्थान में आतंकी संगठन से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस की भिवाड़ी में छापेमारी, हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे – Bhiwadi News

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भिवाड़ी के चौपानकी में आतंकी संगठनल अल-कायदा से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए संदिग्ध भिवाड़ी जिले में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। सूत्रों के अनुसार संदिग्धों को दिल्ली ले जाया गया है।

.

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में एटीएस के साथ मिलकर कई शहरों में छापेमारी की है। ऑपरेशन में अल-कायदा से प्रेरित एक मॉड्यूल (अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट) का खुलासा हुआ। तीन राज्यों से अब तक कुल 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है।

शुरुआती जांच के मुताबिक इस मॉड्यूल का संचालन रांची का डॉ. इश्तियाक कर रहा था। वह देश के विभिन्न इलाकों में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी।

इंडस्ट्रियल एरिया में रह रहे थे संदिग्ध

दिल्ली पुलिस को भिवाड़ी में आतंकी गतिविधि की जानकारी मिली थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रहे थे। भिवाड़ी पुलिस को भी इस ऑपरेशन की पहले से जानकारी थी। दावा किया जा रहा है कि लोकल पुलिस पहले से आरोपियों पर नजर रख रही थी। आरोपियों की पहचान का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इनके तार झारखंड में पकड़े गए आरोपियों से जुड़े हो सकते हैं।

इन देशों में एक्टिव है अल-कायदा

ये भी पढ़ें-

​​​​​​​झारखंड में ATS की रेड, पकड़े गए 7 स्लीपर सेल:अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े तार; रांची, लोहरदगा, हजारीबाग के 14 ठिकानों में कार्रवाई