राजस्थान का जवान अफ्रीका के कांगो में शहीद: सैकड़ों लोगों की भीड़ ने घेरकर किया हमला; UN शांति मिशन पर गए थे

बाड़मेर7 मिनट पहले

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो भारतीय जवान मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए। बीएसएफ ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है। दोनों जवानों में से एक बाड़मेर के सांवलाराम विश्नोई (45) थे। जो हेड कॉन्स्टेबल के पद पर थे।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार स्थानीय लोगों ने पूरे कांगो में मोनुस्को के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। गोमा में हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र की संपत्ति को लूट लिया और आग लगा दी। मंगलवार को स्थिति हिंसक हो गई और उन्होंने बीएसएफ की प्लाटून पर हमला कर दिया। इस घटना में जवानों के साथ कई अन्य लोग भी मारे गए हैं। स्थानीय लोग यूएन मिशन का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।

विदेश मंत्री ने दुख व्यक्त किया
मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में बीएसएफ के दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ है, वे मोनुस्को का हिस्सा थे। इन अपमानजनक हमलों के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और न्याय के दायरे में लाना जाना चाहिए। वहीं, मौत की खबर के बाद गांव सहित पूरे बाड़मेर में शोक की लहर है।

सांवलाराम के दो बेटे अक्षय (16) और अभिनव (13) हैं। उनका कहना है कि पापा से बात होती रहती थी, लेकिन ऐसा कुछ होगा पता नहीं था।

सांवलाराम के दो बेटे अक्षय (16) और अभिनव (13) हैं। उनका कहना है कि पापा से बात होती रहती थी, लेकिन ऐसा कुछ होगा पता नहीं था।

कांगो जाने से पहले घर आए थे
मृतक सांवलाराम के भतीजे अशोक गोदारा ने बताया कि सांवलाराम विश्नोई कांगो जाने से दो माह पहले 15 दिन के लिए घर पर आए थे। तब से लगातार दो माह से संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में ही थे। बीएसएफ में 1999 में भर्ती हुए थे।

बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। परिवार के सदस्यों को फोन के जरिए बीएसफ से सूचना मिली थी। पूरे गांव में शोक का माहौल है। हेड कॉन्स्टेबल सांवलाराम की शादी 16 साल पहले रुक्मणी के साथ हुई थी। उनके के दो बेटे हैं। घरवालों को सांवलाराम की डेडबॉडी का इंतजार है। किसी भी एजेंसी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि शव घरवालों को कब तक सुपुर्द किया जाएगा।

इनपुट: रावताराम।

खबरें और भी हैं…