योग कार्यक्रम में डांस कर रहे रिटायर्ड फौजी को अटैक: इंदौर के अस्पताल में मौत; हाथ में तिरंगा लिए थे, लोग समझे परफॉर्म कर रहे – Indore News

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देते समय गिर पड़े।

इंदौर के एक योग केंद्र में मां तुझे सलाम देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते समय रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा का शुक्रवार 31 मई को निधन हो गया। वे स्टेज पर गिर पड़े। उनके हाथ में तिरंगा था तो लोग इसे परफॉर्मेंस का हिस्सा समझकर तालियां बजाते रहे। तिरं

.

गीत खत्म हुआ, तब लोग उनके पास पहुंचे। उनको CPR दिया तो उठकर बैठ गए। फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों ने बलविंदर की आंखें, त्वचा और अन्य अंगदान कर दिए। सांस या धड़कन रुकने की स्थिति में प्राथमिक रूप से कार्डियोपल्मोनरी रीसससाइटेशन (CPR) किया जाता है। इसमें मुंह से सांस देकर या सीना दबाकर हार्ट को एक्टिव किया जाता है।

फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा निशुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। वे स्टेज से नीचे आकर भी परफॉर्मेंस दी। फिर वापस स्टेज पर चढ़े और अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े। कुछ सेकेंड तक यूं ही वे बेहोश रहे। लोगों को लगा कि वे परफॉर्म कर रहे हैं। शिविर आयोजक आरके जैन ने बताया 2008 में छाबड़ा की बायपास सर्जरी हुई थी।

योग शिविर में मौत से तीन मिनट पहले वे तिरंगा लहरा रहे थे।

योग शिविर में मौत से तीन मिनट पहले वे तिरंगा लहरा रहे थे।

पहले भर चुके थे अंगदान का फॉर्म, मोबाइल में मिला
चश्मदीदों ने बताया जब छाबड़ा को अस्पताल में मृत घोषित किया गया तो उनके मोबाइल से पता चला कि उन्होंने अंगदान का फॉर्म भर रखा है। इस पर परिवार को सूचना दी। जब वे आए तो बातचीत कर मौके पर ही मुस्कान ग्रुप के जरिए उनके नेत्र और स्किन दान कर दी गई।

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा।

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा।

निःशुल्क योग गतिविधियों के संचालक डॉ. आरके जैन ने बताया कि स्कीम 71, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, परिवहन नगर, सूर्यदेव नगर, सत्यदेव नगर आदि कॉलोनियों के युवाओं को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसी में शिविर सुबह 6.15 से 7.15 तक लगा रहे हैं। इसी में ये घटना हुई।

अग्रसेन धाम में योग शिविर में सूर्य नमस्कार करते हुए। इसी कार्यक्रम में छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे, तब स्टेज से गिर गए।

अग्रसेन धाम में योग शिविर में सूर्य नमस्कार करते हुए। इसी कार्यक्रम में छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे, तब स्टेज से गिर गए।

सीपीआर दिया तो उठकर बैठ गए, अस्पताल में मौत : शिविर आयोजक

शिविर आयोजक और प्रत्यक्षदर्शी आरके जैन ने दैनिक भास्कर को बताया 20 साल से निशुल्क योग क्लास चल रही है। शहरभर के अलग-अलग योगाचार्य आते हैं और ट्रेनिंग देते हैं। योग मित्र संस्था के सहयोगी राकेश चौधरी के जरिए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा और उनके साथी 31 मई को पहली बार में हमारे योग शिविर में आए थे। वे मुख्य रूप से लॉफ्टर योग और वेट लॉस का योग कराते हैं।

बलविंदर ने सुबह 6.20 बजे प्रस्तुति दी। कहा कि सबसे पहले दो देशभक्ति गीत गाऊंगा और डांस करूंगा। उसके बाद मेरे साथी लॉफ्टर का कार्यक्रम आगे बढ़ाएंगे, लेकिन पहली प्रस्तुति के दो मिनट के भीतर ही वे स्टेज पर गिर गए। हमें लगा कि यह प्रस्तुति का हिस्सा है। कुछ सेकेंड इंतजार किया, लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो सीपीआर दिया। कुछ देर के लिए उठकर बैठ गए और पूछा कि मुझे हो गया। उसके बाद हमें संदेह हुआ तो पास में अरिहंत अस्पताल लाए। वहां उनका ईसीजी हुआ। चेकअप किया और उसी के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने अटैक की आशंका जताई है।