यूपी के 50 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट: 20 जिलों में ओले गिर सकते हैं; लखनऊ समेत 10 शहरों में जोरदार बरसात – Varanasi News

यूपी में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कल, बुधवार को लखनऊ समेत 8 शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। बहराइच में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के 50 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनम

.

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, लखीमपुर, अमेठी समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है- प्री मानसून यूपी के 50 जिलों में एक्टिव हो चुका है। यही वजह कि बिहार और नेपाल से सटे जिलों में 40 किमी की स्पीड से हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश से कई जिलों में तापमान 6-8 डिग्री तक नीचे दर्ज हुआ है।

देर रात हुई बरसात की तस्वीरें…

आगरा में बारिश के बीच ताजमहल का दीदार करते पर्यटक।

आगरा में बारिश के बीच ताजमहल का दीदार करते पर्यटक।

बहराइच में बुधवार रात में तेज बारिश हुई।

बहराइच में बुधवार रात में तेज बारिश हुई।

मेरठ में बुधवार देर रात आंधी के बाद बारिश हुई।

मेरठ में बुधवार देर रात आंधी के बाद बारिश हुई।

गोंडा में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

गोंडा में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

मेरठ में रात 11 बजे तेज बारिश हुई।

मेरठ में रात 11 बजे तेज बारिश हुई।