यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में 5 जिंदा जले: टर्न हो रही स्लीपर बस से टक्कर, धमाके के साथ दोनों गाड़ियां जलीं – Mathura News

मथुरा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बस बिहार के गया से दिल्ली जा रही थी। कार फिरोजाबाद जिले का एक युवक चला रहा था। - Dainik Bhaskar

बस बिहार के गया से दिल्ली जा रही थी। कार फिरोजाबाद जिले का एक युवक चला रहा था।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे पर टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई। तेज धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद आग इतनी तेज फैली कि बैठे लोग कार का गेट तक नहीं खोल पाए।

कार को फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुमन यादव पुत्र