मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की प्रोफाइल: शाह को फिर गृह मंत्रालय मिलने के आसार; पूर्व सीएम शिवराज और खट्टर का भी नाम

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Cabinet Ministers Portfolio 2024 Update; Amit Shah | Jyotiraditya Scindia Shivraj Khattar BJP JDU TDP

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जैसे-जैसे मोदी सरकार के शपथ ग्रहण का वक्त करीब आ रहा है, मंत्रियों के नाम भी सामने आते जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7:15 बजे 63 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश से 8 और मप्र से 5 जबकि राजस्थान से 4 हैं। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिलने के आसार हैं। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री बने रह सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर पहली बार केंद्रीय राजनीति में आ रहे हैं। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

JDU के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर और मुंगेर से सांसद ललन सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वहीं, TDP से राम मोहन नायडू और पी. चंद्रशेखर पेम्मासानी को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा 7 अन्य पार्टियों से एक-एक सांसद को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

NDA सरकार में एक मंत्री पद को लेकर अजित पवार की NCP में खींचतान चल रही है। प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे दोनों ही दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में अजित पवार के सामने संकट खड़ा हो गया है कि इस विवाद को कैसे निपटाएं।

खबरें और भी हैं…