मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान में 74% से ज्यादा वोटिंग; राहुल बोले- मोदीजी के दो यार, ओवैसी-केसीआर; शिवराज ने कहा- उनकी बुद्धि मारी गई

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Uttarkashi Tunnel Rescue | PM Modi Tejas Rajasthan Election

32 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राजस्थान विधानसभा चुनाव की रही। यहां की 199 विधानसभा सीटों पर 74% से ज्यादा वोटिंग हुई। एक खबर चुनावी राज्य तेलंगाना में राहुल गांधी के चुनावी बयान की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 107वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा।
  2. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तिरुअनंतपुरम में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. राजस्थान में 199 सीटों पर 74% से ज्यादा वोटिंग, 2018 के चुनाव में 74.06% वोटिंग हुई थी

भरतपुर जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र के सुकेती गांव में बूथ पर दो गुटों में विवाद हो गया।

भरतपुर जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र के सुकेती गांव में बूथ पर दो गुटों में विवाद हो गया।

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर 74.96% वोटिंग हुई। ये आंकड़ा रात करीब 12 बजे तक आए वोटिंग के रुझान के मुताबिक है। 2018 के चुनाव में 74.06% वोटिंग हुई थी। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग 82.32% जैसलमेर जिले में हुई है। सबसे कम वोट 65.12% पाली जिले में पड़े।

ये खबर अहम क्यों है: इस बार 199 सीटों पर कुल 1,862 कैंडिडेट मैदान में हैं। इसके लिए 51 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए थे। राज्य में 5.25 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें से 1.71 करोड़ वोटर्स की उम्र 18 से 30 साल के बीच। 18-19 ऐज ग्रुप के 22.61 लाख नए वोटर्स हैं। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राजस्थान में 1993 से किसी भी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राहुल बोले- मोदीजी के दो यार, ओवैसी और केसीआर; मोदी बोले- गठबंधन का नाम बदलने से भ्रष्टाचार का इतिहास नहीं बदलेगा
राहुल गांधी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दो यार हैं। एक ओवैसी और एक केसीआर। राहुल ने कहा कि केसीआर चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी दिल्ली में प्रधानमंत्री रहें। वहीं, मोदी चाहते हैं कि केसीआर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रहें।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी में कहा, ‘भले ही TRS ने अपना नाम बदलकर BRS कर लिया और UPA ने अपना नाम बदलकर INDIA गठबंधन कर लिया, लेकिन इससे उनका भ्रष्टाचार और कुशासन का इतिहास नहीं बदलेगा।’ उधर, मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह ने उज्जैन में कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म हो गए हैं, उनकी बुद्धि मारी गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. उत्तरकाशी टनल में अब वर्टिकल ड्रिलिंग होगी; ऑगर मशीन टूटी, दूसरी भी नहीं आएगी

ऑगर मशीन का टूटा शाफ्ट। इसे रेस्क्यू टीम ने काटकर निकाला।

ऑगर मशीन का टूटा शाफ्ट। इसे रेस्क्यू टीम ने काटकर निकाला।

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब वर्टिकल ड्रिलिंग होगी। मजदूरों से महज 10 मीटर दूर अमेरिकी ऑगर मशीन टूट गई, जिस वजह से हॉरिजोंटल ड्रिलिंग शुक्रवार से रुकी हुई है। अब ऑगर से ड्रिलिंग नहीं होगी, न ही दूसरी मशीन बुलाई जाएगी।

रेस्क्यू में कितना समय लगेगा: NDMA का कहना है कि मजदूरों तक पहुंचने के लिए करीब 86 मीटर की खुदाई करनी होगी। वर्टिकल ड्रिलिंग चालू करने में एक से दो दिन लग सकते हैं। ये कब तक पूरी होगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. चुनाव नतीजों से पहले फिर कर्ज लेगी शिवराज सरकार, 28 नवंबर को दो हजार करोड़ उठाएगी
मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है। सरकार 28 नवंबर को RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) से 14 साल के लिए दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। इसके पहले आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी सरकार बाजार से कर्ज ले चुकी है।

ये खबर अहम क्यों है: MP सरकार इस साल 38,500 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। इस महीने का यह पहला कर्ज होगा। 9 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हुई थी। इसके बाद सरकार ने अक्टूबर महीने में ही तीन बार में 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। मध्यप्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2023 तक कुल कर्ज 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ रुपए हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. अमिताभ ने बेटी को 50 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया, यहीं हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी

प्रतीक्षा बंगला दो प्लॉट पर बना है। 9,585 वर्ग फीट अमिताभ के नाम पर था और 7,250 वर्ग फीट पत्नी जया के नाम पर।

प्रतीक्षा बंगला दो प्लॉट पर बना है। 9,585 वर्ग फीट अमिताभ के नाम पर था और 7,250 वर्ग फीट पत्नी जया के नाम पर।

अमिताभ और जया बच्चन ने जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया। हालांकि, परिवार ने इससे जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। 16,840 वर्ग फीट में बने बंगले की कीमत 50.63 करोड़ रुपए है। इसके लिए 9 नवंबर को 50.65 लाख रु. की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई। इसी बंगले में अभिषेक और एश्वर्या की शादी हुई थी।

अमिताभ के पास कितने बंगले हैं: अमिताभ के 4 बंगलों के नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में भी अमिताभ बच्चन की एक प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 3390 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ सालाना करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. हमास बंधकों के दूसरे बैच को रिहा करने को राजी, 13 इजरायली और 7 विदेशियों को छोड़ेगा
​​​​​​​
हमास ने इजराइली बंधकों के दूसरे बैच को रिहा करने की मंजूरी दे दी है। 39 फिलिस्तीनियों के बदले 13 इजराइली और 7 विदेशियों को रिहा किया जाएगा। इससे पहले हमास ने इजराइल पर सीजफायर की शर्तें नहीं मानने का आरोप लगाया था और बंधकों के दूसरे बैच की रिहाई टाल दी थी।

ये खबर अहम क्यों है: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर एक या दो दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। जिससे ज्यादा बंधकों को आजाद किया जा सके। सीजफायर के बीच गाजा में महंगाई देखने को मिली। यहां फूड आइटम्स के दाम 10% बढ़ गए हैं। सब्जियां 32% महंगी बिक रही हैं। वहीं आटा 65% महंगा हो गया है। पानी के दाम भी दोगुने हो गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. पाकिस्तान में 2 मंदिर तोड़े गए, इनमें से एक UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में शामिल है

तस्वीर LoC के पास बने शारदा पीठ मंदिर की है। इसे तोड़े जाने की खबर है। मंदिर 8वीं सदी में बना था।

तस्वीर LoC के पास बने शारदा पीठ मंदिर की है। इसे तोड़े जाने की खबर है। मंदिर 8वीं सदी में बना था।

पाकिस्तान में दो हिंदू मंदिर तोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास बना शारदा पीठ मंदिर है, जिसे UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया था। इसके अलावा सिंध प्रांत के मिथी शहर में बने हिंगलाज माता मंदिर को भी तोड़ा गया है। फिलहाल पाकिस्तान और भारत सरकार ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।

ये खबर अहम क्यों है: ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के एक सर्वे के मुताबिक, बंटवारे के वक्त पड़ोसी देश में 428 बड़े मंदिर थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होती चली गई। मंदिरों की जमीनों पर कब्जा कर लिया गया और वहां दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल्स, दफ्तर, सरकारी स्कूल या फिर मदरसे खोल दिए गए। आज यहां सिर्फ 20 बड़े मंदिर बचे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP: कहा- राजस्थान में प्रचार बंद होने के बाद फ्री स्कीम्स, जातिगत जनगणना से वोटर्स को प्रभावित किया (पढ़ें पूरी खबर)
  2. CBI ने महुआ मोइत्रा की खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की: कैश फॉर क्वेरी केस से मामला जुड़ा है; BJP सांसद ने लोकपाल से शिकायत की थी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. ISRO चीफ बोले-आदित्य फाइनल फेज की तरफ बढ़ रहा: मिशन को सफल बनाने की हमारी कोशिशें जारी; 7 जनवरी को L1 पॉइंट पहुंचने की उम्मीद (पढ़ें पूरी खबर)
  4. वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस ने ‘हिंदूवाद’ शब्द त्यागा: अब ‘हिंदुत्व’ और ‘हिंदू धर्म’ शब्दों का इस्तेमाल होगा; कहा- इनसे सनातन धर्म का भाव आता है (पढ़ें पूरी खबर)
  5. जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस: 4 दोषियों को उम्रकैद; सौम्या की मां ने कहा- जैसा मैं झेल रही हूं, वे भी जिंदगी भर झेलें (पढ़ें पूरी खबर)
  6. शहीद की मां संग फोटो खिंचाने वाले मंत्री की सफाई: बोले-एक पार्टी की कुंठित मानसिकता; राजनीति करने वाली पार्टी बताए उन्होंने क्या दिया (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

सबसे छोटे बॉडी बिल्डर ने पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया

भारत में रहने वाले दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर प्रतीक मोहिते ने एक मिनट में सबसे अधिक 84 पुश-अप्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 3 फीट और 4 इंच लंबे प्रतीक की उम्र 28 साल है। उन्होंने 2021 में दुनिया के सबसे छोटे कॉम्पिटिटिव बॉडी बिल्डर का गिनीज रिकॉर्ड भी जीता था।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…