मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: टीम इंडिया को ₹125 करोड़ देगा BCCI, जडेजा का टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास; NEET-UG के पैटर्न में बदलाव हो सकता है

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Ravindra Jadeja Retirement | IMD Rainfall Alert Monali Thakur

1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी ही, टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद BCCI ने टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान किया है। एक खबर NEET-UG से जुड़ी रही, यह एग्जाम अगली बार से ऑनलाइन मोड में कराया जा सकता है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. देशभर में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू होंगे। भारतीय न्याय संहिता (‌BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पुराने कानूनों की जगह लेंगे।
  2. संसद के पहले सत्र की कार्यवाही का छठा दिन है। विपक्ष NEET, अग्निपथ योजना, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
  3. भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 4 दिन की ऑफिशियल विजिट पर बांग्लादेश जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. टीम इंडिया को ₹125 करोड़ देगा BCCI; जडेजा का टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास

PM मोदी 30 जून की सुबह टीम इंडिया के कैप्टन रोहित, विराट और कोच राहुल द्रविड से बात की।

PM मोदी 30 जून की सुबह टीम इंडिया के कैप्टन रोहित, विराट और कोच राहुल द्रविड से बात की।

BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान किया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ICC से 20.36 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। वहीं रनरअप साउथ अफ्रीका को 10 करोड़ रुपए मिले हैं।

उधर, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी-20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कहता हूं। मैंने हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।’ इससे पहले 29 जून को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास की घोषणा की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. NEET-UG के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, ऑनलाइन मोड में एग्जाम का प्रस्ताव

NEET UG एग्जाम के पैटर्न में बदलाव हो सकता है। JEE मेन्स एग्जाम की तर्ज पर ऑनलाइन मोड में एग्जाम में लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को फैसला लेना है। इससे पहले 2019 में शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि NEET को साल में 2019 से दो बार ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा। हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने ऑनलाइन एग्जाम कराने से मना कर दिया था।

NEET रीएग्‍जाम 2024 आंसर की जारी: NTA ने NEET UG रीएग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। जल्द ही कैंडिडेट्स का स्कोर-कार्ड भी रिलीज कर दिया जाएगा। उम्मीदवार NEET रीएग्जाम की आंसर की NTA की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 1563 कैंडिडेट्स के लिए हुए रिएग्जाम में 813 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। रिजल्ट जल्द जारी होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच आया, महाराष्ट्र के लोनावाला में 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच आया। मंदिर के पीछे पहाड़ी पर बर्फ का बड़ा हिस्सा सरक गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था। महाराष्ट्र के लोनावाला में लगातार बारिश के चलते भूशी बांध ‘ओवरफ्लो’ हो गया। इससे एक ही परिवार के 5 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

आज 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 जुलाई तक 64.5 से 204.4 मिमी बारिश होने की संभावना है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. बंगाल में महिला को सड़क पर पीटा, BJP बोली- मारने वाला TMC विधायक का करीबी

व्यक्ति ने महिला और पुरुष की पिटाई किस बात पर की, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

व्यक्ति ने महिला और पुरुष की पिटाई किस बात पर की, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पश्चिम बंगाल में 4 दिन में दूसरी बार महिला से मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है। उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दो लोगों- एक महिला और एक पुरुष को सड़क पर छड़ी से पीटते हुए दिख रहा है। BJP और CPI(M) के नेताओं का कहना है पिटाई करने वाला शख्स तृणमूल कांग्रेस का नेता ताजेमुल हैं, जो स्थानीय विवादों पर ‘तुरंत न्याय’ देने के लिए जाना जाता है। हालांकि TMC ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

27 जून को भी बदसलूकी हुई थी: इसके पहले 27 जून को भाजपा ने TMC पर आरोप लगाया था कि कूच बिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोशोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और निर्वस्त्र कर पीटा गया। गोखसदांगा में रोशोनारा पिटाई हुई और उनके कपड़े फाड़ दिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने 30वें आर्मी चीफ का चार्ज लिया, जनरल मनोज पांडे रिटायर हुए

जनरल मनोज पांडे (बाएं) ने रिटायरमेंट के बाद जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (दाएं) को चीफ ऑफ आर्मी की कमान सौंपी।

जनरल मनोज पांडे (बाएं) ने रिटायरमेंट के बाद जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (दाएं) को चीफ ऑफ आर्मी की कमान सौंपी।

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने देश के 30वें आर्मी चीफ का चार्ज संभाला। वे इसी साल 19 फरवरी को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने थे। जनरल मनोज पांडे ने जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को चीफ ऑफ आर्मी की कमान सौंपी। लास्ट वर्किंग डे पर मनोज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे 26 महीने तक आर्मी चीफ रहे। वहीं, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, DG इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड के प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं।

जनरल द्विवेदी ने सैनिक स्कूल रीवा से पढ़ाई की: जनरल उपेंद्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा से पढ़ाई की और जनवरी 1981 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल हो गए। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी सैनिक स्कूल रीवा से पढ़ाई की है। दोनों 5वीं क्लास में साथ पढ़ते थे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और तीन जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चार्ज (GOC-in-C) प्रशस्ति कार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. फ्रांस संसदीय चुनाव में पहले चरण की वोटिंग, राष्ट्रपति मैक्रों ने समय से 3 साल पहले चुनाव कराए

संसदीय चुनाव में इमैनुएल मैक्रों की रेनासां और मरीन ली पेन की नेशनल रैली पार्टी के बीच मुकाबला है।

संसदीय चुनाव में इमैनुएल मैक्रों की रेनासां और मरीन ली पेन की नेशनल रैली पार्टी के बीच मुकाबला है।

फ्रांस में नेशनल असेंबली (लोकसभा) की 577 सीटों के लिए पहले चरण के चुनाव हुए। दूसरे चरण की वोटिंग 7 जुलाई को होगी। दूसरे चरण में केवल वे ही उम्मीदवार खड़े हो सकते हैं, जिन्हें पहले चरण में 12.5% से ज्यादा वोट मिले हो। नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 289 सीटें जीतना जरूरी है। फ्रांस की संसद का कार्यकाल 2027 में खत्म होना था, लेकिन यूरोपीय यूनियन में बड़ी हार के कारण राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समय से पहले इसी महीने संसद भंग कर दिया था।

मैक्रों गठबंधन सरकार के मुखिया: दरअसल, मैक्रों सरकार गठबंधन के सहारे चल रही थी। उनकी रेनेसां पार्टी के पास सिर्फ 250 सीटें थीं और हर बार कानून पास करने के लिए अन्य दलों से समर्थन जुटाना पड़ता था। फिलहाल संसद में दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली (RN) के पास 88 सीटें हैं।

सर्वे के मुताबिक, मरीन ली पेन की नेशनल रैली पार्टी 220 से 260 सीटें जीत सकती है। हाल ही में भंग हुई संसद में उसके 88 सांसद थे। वहीं मैक्रों की रेनेसां पार्टी और उनके गठबंधन को महज 125 से 155 के बीच सीटें मिलने की संभावना है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By इस्माइल लहरी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. प़ॉलिटिक्स: शरद पवार बोले- MVA साथ मिलकर लड़ेगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: गठबंधन की छोटी पार्टियों संग आगे बढ़ेंगे; महाराष्ट्र में NDA सरकार के 2 साल पूरे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही कार का एक्सीडेंट: 2 की हालत गंभीर; पहले दिन 14 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए (पढ़ें पूरी खबर)
  3. मध्य प्रदेश: मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी: ऑडियंस में बैठे शख्स पर लगाए प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करने के आरोप, सिंगर ने शो रोककर सरेआम फटकार लगाई (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: इराक की अल-नूरी मस्जिद में मिले 5 बम: इनका वजन 1.5 किलो, इराक से जंग के वक्त आतंकी संगठन ISIL ने दीवार में गाड़े थे (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: सिंगापुर की धर्मगुरु को साढ़े दस साल की जेल: भक्तों से 43 करोड़ रुपए ठगे, आदेश न मानने पर उनके दांत निकलवाए, कैंची से मारा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. लाइफ-साइंस: सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी पर इसरो चीफ बोले: स्पेस स्टेशन लंबे समय तक रहने के लिए सुरक्षित जगह, वहां फंसना चिंता की बात नहीं (पढ़ें पूरी खबर)

बयान जो चर्चा में है…

अब खबर हटके…

UK की सड़क पर दिखी दुनिया की सबसे छोटी कार

इस कार में रिवर्स गियर नहीं है। इसे इधर-उधर करने के लिए पीछे हैंडल दिया गया है।

इस कार में रिवर्स गियर नहीं है। इसे इधर-उधर करने के लिए पीछे हैंडल दिया गया है।

लंदन की एक सड़क पर दुनिया की सबसे छोटी कार पील P50 नजर आई। इसे 2010 में दुनिया की सबसे छोटी कार के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। 1962 से 1965 के बीच ऐसी 50 कार मैन्युफैक्चर की गई थीं। अब ऐसी 30 कार ही मौजूद हैं। पील P50 कार 137 सेमी लंबी और 99 सेमी चौड़ी है। इसमें ड्राइवर के बैठने के अलावा सिर्फ एक शॉपिंग बैग रखने की जगह है। 1960 के दशक में यह कार 199 यूरो में बिकी थी।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…