मूसेवाला हत्याकांड में घिरी पंजाब पुलिस: CCTV में दिखे शार्पशूटर मन्नू और रूपा; कत्ल के 24 दिन बाद भी पंजाब में घूम रहे थे

चंडीगढ़13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में पंजाब पुलिस नए सवालों में घिर गई है। हत्याकांड के फरार शार्पशूटर मनप्रीत मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा मोगा के समालसर में नजर आए हैं। यह दोनों 21 जून को चोरी की बाइक पर तरनतारन की तरफ जाते दिखे हैं।

इसकी एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। मूसेवाला का कत्ल 29 मई को हुआ था। इससे स्पष्ट है कि दोनों शार्पशूटर कत्ल के बाद 24 दिन तक पंजाब में छिपे रहे लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ नहीं सकी।

सीसीटीवी में नजर आए दोनों शार्पशूटर ।

सीसीटीवी में नजर आए दोनों शार्पशूटर ।

कत्ल के बाद पंजाब में ही रुके रूपा और मन्नू
मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा ने भी खुलासा किया कि रूपा और मन्नू उनके साथ नहीं भागे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में ही अपने ठिकाने में छिपे रहेंगे। इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने इनकी तलाश में सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। जो अब पुलिस के हाथ लगी है।

सिद्धू मूसेवाला की इसी थार जीप में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

सिद्धू मूसेवाला की इसी थार जीप में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

लॉरेंस का करीबी मन्नू, पहली गोली इसी ने मारी
पुलिस जांच के मुताबिक मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। उसी ने मूसेवाला को पहली गोली मारी थी। उसके पास AK47 थी। शार्पशूटर्स को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा था कि पहली गोली मन्नू ही मारेगा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि कत्ल में इस्तेमाल हथियार मन्नू और रूपा के पास ही हैं। हालांकि वह अभी तक दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस सीसीटीवी फुटेज के बाद उनसे जुड़े कई सुराग मिले हैं।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या की गई थी। इसमें 6 शार्पशूटर शामिल थे। इनमें से फौजी, अंकित सेरसा और कशिश पकड़े जा चुके हैं। जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू और दीपक मुंडी फरार हैं।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या की गई थी। इसमें 6 शार्पशूटर शामिल थे। इनमें से फौजी, अंकित सेरसा और कशिश पकड़े जा चुके हैं। जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू और दीपक मुंडी फरार हैं।

एक भी शार्पशूटर नहीं पकड़ पाई पंजाब पुलिस
मूसेवाला कत्लकांड में पंजाब पुलिस एक भी शार्पशूटर नहीं पकड़ सकी है। मूसेवाला के कत्ल में 6 शार्पशूटर शामिल थे। इनमें से प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। अभी जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू कुस्सा और दीपक मुंडी फरार हैं। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस केस में शार्पशूटर के 18 मददगारों और साजिश रचने वालों को गिरफ्तार जरूर किया है।

खबरें और भी हैं…