मूसेवाला के कातिलों का जश्न: हत्या के बाद गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर की पार्टी; पहले कार में डांस करते दिखे थे

चंडीगढ़एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद परिवार और फैंस में मातम पसरा था लेकिन कातिल जश्न मनाते रहे। पुलिस से बेखौफ कातिल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचे। यहां समुद्र किनारे उन्होंने जश्न मनाया। जिसके बाद फोटो शूट भी कराया। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

इसमें अंकित, दीपक मुंडी , सचिन भिवानी, प्रियवर्त फौजी, कपिल पंडित और कशिश उर्फ कुलदीप दिखाई दे रहे हैं। इनमें से दीपक मुंडी अभी तक फरार है। इससे पहले भी इन कातिलों ने मूसेवाला के कत्ल के बाद कार में पंजाबी गीत पर जश्न मनाया था। जिसकी वीडियो भी शूटर अंकित सेरसा के मोबाइल से मिली थी।

5 राज्यों की पुलिस लगी थी पीछे
मूसेवाला के कत्ल के बाद 5 राज्यों की पुलिस कातिलों के पीछे लगी हुई थी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए रेड कर रही थी। इसके बावजूद यह 5 गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर एंज्वॉय कर रहे थे। वहीं हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए शूटर भी पंजाब में ही छुपे हुए थे।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली।

मूसेवाला के कत्ल को गैंगवार का नतीजा बताया
पंजाब पुलिस ने अपनी चार्जशीट में मूसेवाला के कत्ल को लॉरेंस और बंबीहा गैंग के बीच की गैंगवार का नतीजा बताया है।

  • पुलिस ने कहा कि पहले बंबीहा गैंग ने 11 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ को मारा।
  • इसके बाद लॉरेंस गैंग ने बंबीहा ग्रुप के मेंबर रजत कुमार पर नवंबर 2020 में फायरिंग की। जिसमें लॉरेंस गैंग के मनप्रीत भाऊ और दूसरे आरोपी पकड़े गए।
  • गुरलाल बराड़ के कत्ल का बदला लेने के लिए लॉरेंस ग्रुप ने यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान का फरवरी 2021 में फरीदकोट में कत्ल कर दिया।
  • इसके बदले में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस के शूटर्स ने 4 अगस्त 2021 को अमृतसर-मजीठा रोड पर राणा कंदोवालिया की हत्या कर दी।
  • इसका बदला लेने के लिए बंबीहा गैंग ने 7 अगस्त 2021 को विक्की मिड्‌डूखेड़ा और 14 मार्च को कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया का कत्ल किया।
  • जिसका बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग ने 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया।

दीपक मुंडी के आगे बेबस पंजाब पुलिस
मूसेवाला के कातिल फरार शूटर दीपक मुंडी के मामले में पंजाब पुलिस बेबस नजर आ रही है। पुलिस ने मानसा कोर्ट में 24 कातिलों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिसमें 166 गवाह बनाए हैं। हालांकि दीपक मुंडी के बारे में पुलिस के पास ठोस जानकारी नहीं दी है। न उसके पिता का नाम पता है और न ही उसके घर का एड्रेस पुलिस के पास है।

AAP सरकार ने मूसेवाला के 4 में से 2 गनमैन वापस ले लिए थे। हालांकि कत्ल के वक्त उनके दूसरे 2 गनमैन भी साथ नहीं थे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि मूसेवाला के भरोसेमंद गनमैन बाई नेम वापस बुलाए गए।

AAP सरकार ने मूसेवाला के 4 में से 2 गनमैन वापस ले लिए थे। हालांकि कत्ल के वक्त उनके दूसरे 2 गनमैन भी साथ नहीं थे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि मूसेवाला के भरोसेमंद गनमैन बाई नेम वापस बुलाए गए।

चार्जशीट से सिक्योरिटी चूक पर घिरी AAP सरकार
मानसा पुलिस ने कोर्ट में मूसेवाला हत्याकांड की चार्जशीट दायर कर दी है। इसको लेकर पंजाब की AAP सरकार फिर सिक्योरिटी चूक से घिर गई है। पुलिस ने इसमें लिखा है कि 28 मई को मूसेवाला की सिक्योरिटी में कटौती की गई। इसका पता चलते ही गोल्डी ने सभी शूटर को मानसा पहुंचने को कहा। गोल्डी बराड़ ने कहा कि यह काम कल यानी 29 मई को करना है। मूसेवाला की सिक्योरिटी घटा दी गई है। 29 मई को ही मूसेवाला की हत्या हुई।

खबरें और भी हैं…