मुंबई होर्डिंग हादसा- मलबे में 2 और शव मिले: अब तक 16 मौतें; आरोपी पर 23 क्रिमिनल केस, रेप चार्ज में गिरफ्तार हो चुका

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे दो और शव मिले हैं। NDRF ने बताया कि दो शवों को अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है।

मुंबई में सोमवार (13 मई) की दोपहर में धूल भरी आंधी और बारिश हुई थी। इस दौरान घाटकोपर में एक अवैध विज्ञापन होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था। 100 फीट ऊंचे और 250 टन वजन वाले लोहे के होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

दूसरी तरफ, अवैध तरीके से विज्ञापन होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे के बाद भावेश फरार है। उसके खिलाफ पहले से 23 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

भावेश इस साल जनवरी में रेप मामले में गिरफ्तार भी हुआ था। हालांकि, बाद में उसे बेल मिल गई। वह 2009 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। भाजपा नेता किरीट सोमैया के मुताबिक, अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में कई शिकायतों के बाद 2017-18 में रेलवे ने भावेश की एक अन्य कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया था।

खबरें और भी हैं…