मिसेज चंडीगढ़ पर ठगी के आरोप: नामी स्कूल में एडमिशन का झांसा 5 लाख, एयरक्राफ्ट कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 16 लाख हड़पे

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी अर्पना संगोत्रा पर अपने पति के साथ मिलकर डेराबस्सी की एक महिला से 16 लाख रुपए ठगने का आरोप है। दोनों के खिलाफ मोहाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। - Dainik Bhaskar

मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी अर्पना संगोत्रा पर अपने पति के साथ मिलकर डेराबस्सी की एक महिला से 16 लाख रुपए ठगने का आरोप है। दोनों के खिलाफ मोहाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल में एडमिशन के नाम पर डेराबस्सी की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस पर मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी। मोहाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अर्पना सगोत्रा 2019 मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी हैं। यह खिताब उन्होंने 40 साल से अधिक उम्र की कैटेगरी में हासिल किया था। आरोपी पति-पत्नी ने पीड़ित से एडमिशन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर कुल 16 लाख रुपए की ठगी की है।

पति का बताया गलत नाम पीड़ित महिला ने बताया कि वह डेरा बस्सी