महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला: विधान परिषद चुनाव में क्रांस वोटिंग की थी; इनमें से एक MLA भाजपा में शामिल

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Congress Expelled MLA Siddique Antapurkar MLC Election 2024 Cross Voting

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शुक्रवार (30 अगस्त) को विधायक जितेश अंतापुरकर और जीशान सिद्दीकी को पार्टी निष्कासित कर दिया है। दोनों विधायकों को विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाला है।

पार्टी से निष्कासित होने से पहले ही शुक्रवार को विधायक जितेश अंतापुरकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा था।

जुलाई में महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस की आंतरिक जांच में पता चला था कि चुनाव में अंतापुरकर और सिद्दीकी समेत कांग्रेस के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।

महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मौजूदा बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव में विधायकों का टिकट काटने का प्लान था
विधान परिषद चुनाव में क्रांस वोटिंग की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने विधायकों पर एक्शन नहीं लिया था। हालांकि सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि पार्टी इन विधायकों का विधानसभा चुनाव में टिकट काटेगी और इनकी जगह नए चेहरों को मौका देगी। कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी।

सूत्रों के अनुसार, विधायक सुलभा खोडके, जीशान सिद्दीकी, हीरामन खोसकर, जितेश अंतापूरकर, मोहन हंबर्डे समेत 7 विधायकों का टिकट कटने वाला था। जीशान सिद्दिकी मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से विधायक बने थे, जबकि अंतापुरकर नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीते थे।

विधान परिषद चुनाव में NDA ने 11 में से 9 सीटें जीती थी
12 जुलाई को हुए महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) के चुनाव में NDA गठबंधन ने 11 में से 9 सीटें जीती। वहीं INDIA गठबंधन के तीन प्रत्याशी खड़े थे, जिनमें 2 ही जीते। चुनाव में कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर सामने आई थी।

विधान परिषद चुनाव में जीत के लिए एक कैंडिडेट को 23 विधायकों के वोट चाहिए थे। इनमें भाजपा के 103, शिवसेना (शिंदे गुट) के 38, NCP (अजित गुट) के 42, कांग्रेस के 37, शिवसेना (UBT) के 15 और NCP (शरद पवार) के 10 विधायक हैं।

महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। इसी साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।

मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।

नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा

यह खबर भी पढ़ें…

शरद गुट बोला-NDA को अजित की जरूरत नहीं, वे बाहर किए जाएंगे; शिंदे के मंत्री ने कहा था- NCP नेताओं को देखकर उल्टी आती है

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता तानाजी सावंत ने कहा कि उनको नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं के पास बैठने पर उल्टी करने का मन होता है। सावंत के इस बयान पर NCP (शरद पवार) ने प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…