महाराष्ट्र में एक बड़ा ट्रेन हादसा टला: मुंबई-पुणे रेलवे ट्रैक पर मिले थे पत्थर; उदयपुर-जयपुर वंदे भारत के पटरियों पर भी पत्थर-रॉड मिली थी

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे अधिकारियों को 6 अक्टूबर को मुंबई-पुणे रेलवे ट्रैक पर कई जगहों पर पत्थर रखे हुए मिले। रेलवे स्टाफ को ट्रैक की जांच करने के दौरान घटना की जानकारी मिली। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का कोई हादसा नही हुआ। सेंट्रल रेलवे के CPRO शिवाजी मानसुरे ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.40 बजे पुणे-मुंबई अप लाइन पर हुई। इस बीच हमारी पेट्रोलिंग टीम पहले से ही उस सेक्शन में थी। टीम ने पाया कि पांच अलग-अलग जगहों पर ट्र्रैक पर बोल्डर रखे हुए हैं। इसमें एंटी सोशल एक्टीविटी की आशंका थी। इसके बाद टीम ने बोल्डर्स को तुरंत हटा दिया।

फिलहाल मामले में रेलवे के अधिकारी जांच में जुटे हैं। हालांकि, ये पहला मामला नही हैं। हाल ही में उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर भी पत्थर और लोहे की छड़ें मिली थी। इसे लोकोमोटिव पायलटों ने देख लिया था और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।