महाराष्ट्र में आज MVA की मीटिंग: सीट बंटवारे पर 3 दिन चर्चा होगी; कांग्रेस 288 में से 120 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Assembly Election 2024 | MVA Meeting On Seat Sharing Detailed

मुंबई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव हो सकते हैं। - Dainik Bhaskar

नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव हो सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) 18 से 20 सितंबर तक मुंबई में बैठक करेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार (17 सितंबर) को इसकी जानकारी दी। राउत ने बताया कि गठबंधन में शामिल किस पार्टी को कितनी और कहां की सीटें मिलेंगी इसका फॉर्मूला तय किया जाएगा।

सीट बंटवारे का फैसला उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर तय होगा। MVA गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है। इस वजह से पार्टी ज्यादा सीटें मांग रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से करीब 110- 120 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

31 अगस्त को महायुति की बैठक हुई थी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (भाजपा, शिवसेना और NCP) की दूसरे दौर की बैठक 31 अगस्त को हुई। NCP के सूत्रों ने ANI को बताया कि 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में महाराष्ट्र की 288 में से 173 सीटों पर सहमति बनी।

इनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को देने का फैसला किया गया है। भाजपा के बाद शिवसेना और NCP को सीटें मिलेंगी। हालांकि, किस पार्टी को कितनी सीटें देने पर सहमति बनी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बाकी की 115 सीटों पर बैठक में फैसला होगा। सीट शेयरिंग फाइनल करने के लिए 2-3 दौर की मीटिंग और होगी।

नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा

  • महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
  • मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
  • मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
  • इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली 2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं थी। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली एनसीपी शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली।

यह खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता बोले- NCP को NDA छोड़ देना चाहिए, अजित पवार का जवाब- हम PM और शाह से बात करते हैं

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पहले महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, NCP) के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने कहा था कि NCP को महायुति छोड़ देना चाहिए। इस पर शनिवार सुबह डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- मुझे ऐसे कार्यकर्ताओं की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…