महाराष्ट्र के मंत्री बोले- 2-4 महीने लोग प्याज ना खाएं: जब 10 लाख की गाड़ी चलाते हैं तो 10-20 रु. ज्यादा देकर खरीद लें

  • Hindi News
  • National
  • Dada Bhuse Onion Price | Maharashtra Shiv Sena Onion Statement Goes Viral

मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दादा भूसे पहले महाराष्ट्र के कृषि मंत्री थे। अभी उनके पास पीडब्ल्यूडी मंत्रालय है। - Dainik Bhaskar

दादा भूसे पहले महाराष्ट्र के कृषि मंत्री थे। अभी उनके पास पीडब्ल्यूडी मंत्रालय है।

महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री दादा भूसे( पूर्व कृषि मंत्री) का सोमवार (21 अगस्त) को एक अजीब बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्याज नहीं खरीद सकते, यदि वे 2-4 महीने प्याज नहीं खाएंगे तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा। जब आप 10 लाख रुपए से ज्यादा की गाड़ी चला रहे हैं तो आप फुटकर दर से 10 से 20 रुपए ज्यादा देकर भी प्याज खरीद सकते हैं। जो लोग प्याज नहीं खरीद सकते, अगर वे 2-4 महीने इसे नहीं खाएंगे तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

भूसे ने ये भी कहा कि निर्यात शुल्क लगाने का फैसला बेहतर समन्वय के साथ लिया जाना चाहिए था। कभी-कभी प्याज की कीमत 200 रुपए प्रति क्विंटल हो जाती है तो कभी इसकी कीमत 2,000 रुपए प्रति क्विंटल हो जाती है। इस पर चर्चा करने के बाद ही कोई समाधान निकालना चाहिए।

प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क 31 दिसंबर तक

वित्त मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर निर्यात शुल्क लगाया है।

वित्त मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर निर्यात शुल्क लगाया है।

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना के जरिए प्याज की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए 19 अगस्त को इसके निर्यात पर 40% शुल्क लगाया था। सरकार के इस फैसले से किसान और व्यापारी नाराज है। उन्होंने सरकार से निर्यात शुल्क वापस लेने की मांग की है।

प्याज की नीलामी अनिश्चितकाल तक बंद

प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगने के बाद APMC ने अनिश्चित काल तक प्याज की नीलामी बंद करने का फैसला लिया।

प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगने के बाद APMC ने अनिश्चित काल तक प्याज की नीलामी बंद करने का फैसला लिया।

सूत्रों के अनुसार नासिक की कृषि उपज बाजार समिति (एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी-APMCs) ने केंद्र द्वारा अपना फैसला वापस लेने तक अनिश्चितकाल तक प्याज की नीलामी बंद करने का फैसला लिया। इसमें देश का सबसे बड़ा थोक बाजार लासलगांव भी शामिल है। कई किसानों और व्यापारियों ने प्याज पर से निर्यात शुल्क हटाने की मांग की। इसके लिए पूरे जिले भर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़िए…

मिजोरम में प्याज की कीमत 63 रुपए किलो तक पहुंची:कीमतें कंट्रोल करने के लिए सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट पर लगाई 40% ड्यूटी

प्याज के दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। अक्टूबर में नई फसल आने के बाद दाम कम हो सकते हैं। तस्वीर प्रतीकात्मक है।

प्याज के दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। अक्टूबर में नई फसल आने के बाद दाम कम हो सकते हैं। तस्वीर प्रतीकात्मक है।

देश में प्याज की कीमतों को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने एक्सपोर्ट पर 31 दिसंबर तक 40% ड्यूटी लगा दी है। अभी तक इसके एक्सपोर्ट पर कोई टैक्स नहीं वसूला जाता था। सरकार इस कदम से देश में प्याज की अवेलेबिलिटी को बनाए रखना चाहती है और इससे कीमतें भी नियंत्रण में रहेंगी। वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं…