महाराष्ट्र के भाजपा सांसद अनिल बोंडे पर केस: आरक्षण विवाद पर कहा था- राहुल की जुबान काटनी नहीं, जला देनी चाहिए

अमरावती/नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अनिल बोंडे महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। - Dainik Bhaskar

अनिल बोंडे महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण पर दिए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा के महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बोंडे ने अमरावती में कहा था कि राहुल गांधी ने आरक्षण के खिलाफ जो कहा, वह खतरनाक है। राहुल की जीभ नहीं काटनी चाहिए, बल्कि जला देनी चाहिए।

अमरावती से कांग्रेस सांसद बलवंत वानखेड़े व अन्य नेताओं ने अमरावती में दर्ज FIR में आरोप लगाया है कि बोंडे ने दंगे भड़काने की नीयत से बयान दिया था।

दो दिन पहले बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा था कि राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वे बोंडे और संजय गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने गांधी को भारत विरोधी बयान देने से बचने की सलाह दी।

राहुल ने कहा था- आरक्षण खत्म करने का अभी सही समय नहीं राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर थे। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में कहा था- कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब सही समय होगा। जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखते हैं, तो आदिवासियों को 100 रुपए में से 10 पैसे मिलते हैं, दलितों को 100 रुपए में से 5 रुपए मिलते हैं और OBC को भी लगभग इतनी ही रकम मिलती है।

राहुल ने जातिगत जनगणना को लेकर भी कहा था- भारत के दलित, OBC, आदिवासी को उनका हक नहीं मिल रहा है। देश के 90% आबादी वाले OBC, दलित और आदिवासी इस खेल में ही नहीं हैं। जातिगत जनगणना यह जानने का आसान तरीका है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस स्थिति में हैं।

अजय माकन ने भाजपा और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के थाने में भाजपा और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने FIR भी दर्ज करने की मांग की। शिकायत में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी नाम है। बिट्टू ने राहुल को ‘देश का नंबर एक आतंकी’ कहा था।

प्रियंका गांधी बोलीं- क्या आदिवािसयों की आवाज उठाना अपराध है? कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और RSS-BJP नेतृत्व पर राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले बयान देने के ‘सुनियोजित अभियान’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रियंका ने सवाल किया कि क्या देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष को धमकी देने लगी है कि उनका हश्र भी उनकी दादी जैसा होगा?’

ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल के खिलाफ हेट स्पीच- खड़गे का PM को लेटर:कहा- आपके नेता राहुल को मारने की धमकी दे रहे, उन पर अंकुश लगाइए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें बधाई दी। खड़गे ने PM को एक चिट्‌ठी भी लिखी है। इसमें राहुल गांधी के खिलाफ हेट स्पीच पर चिंता जताई।

खड़गे ने कहा- ‘भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा लगातार राहुल गांधी के लिए बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपसे आग्रह है कि ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

धनखड़ ने कहा- नेता विपक्ष की मानसिकता संविधान विरोधी

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की आरक्षण खत्म करने वाली टिप्पणी संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। आरक्षण योग्यता के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह देश और संविधान की आत्मा है। यह सकारात्मक सोच है, नकारात्मक नहीं। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…