मणिपुर CM के घर पर हमले की कोशिश: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 500 मीटर पहले रोका, दो स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी

  • Hindi News
  • National
  • Manipur Violence Update; Meitei Students Killing | BJP Office | Manipur CM House Attack

इंफाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन चार दिन से जारी है। गुरूवार को गुस्साई भीड़ इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी घर पर हमला करने पहुंची। हालांकि, पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। आंसू गैस के गोले दाग कर उन्हें खदेड़ दिया। फिलहाल सीएम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इससे पहले बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने थोबुल जिले में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। उधर, इंफाल में BJP स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर पर भी हमला किया गया। इसके अलावा इंफाल वेस्ट में डिप्टी कलेक्टर के घर में भी आगजनी की कोशिश की गई।

खबरें और भी हैं…