मणिपुर हिंसा में असम राइफल्स के जवानों पर FIR: महाकाल के पुजारी बोले- OMG-2 के मेकर्स माफी मांगें; राहुल को बंगला वापस मिला

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Rahul Gandhi Bungalow | Miss Universe Sex Scandal In Indonesia

4 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर मणिपुर हिंसा से जुड़ी रही, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही असम राइफल्स के जवानों पर FIR दर्ज हुई है। एक खबर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म OMG-2 से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी के ऐलान के मुताबिक आज से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत तीनों सेनाओं के सैनिक देशभर की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। अभियान के तहत देश के कई गांवों से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो राजधानी दिल्ली पहुचेगी।
  2. राहुल गांधी आज विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के बांसवाड़ा जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल और अशोक गहलोत आदिवासी समाज के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
  3. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। 12 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को सीधे ओलिंपिक में जगह मिलेगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत; कांग्रेस बोली- PM का मौनव्रत तोड़ेंगे

अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की। सरकार की तरफ से पहले निशिकांत दुबे बोले।

अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की। सरकार की तरफ से पहले निशिकांत दुबे बोले।

मानसून सत्र के 15वें दिन लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस पर बोलते हुए मणिपुर हिंसा से लेकर विदेश नीति के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव लाने का मकसद PM का मौन तोड़ना है। वहीं राहुल गांधी की ओर से प्रस्ताव पर शुरुआत न किए जाने पर भाजपा ने चुटकी ली। भाजपा की ओर से निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी का एक ही मकसद है- बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना।

ये खबर अहम क्यों है: अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बोलने वाले थे। अगर ऐसा होता तो वे 6 महीने बात संसद में अपनी बात रखते। बहरहाल 10 अगस्त तक इस पर बहस होनी है। विपक्ष चाहता है कि मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को जवाब देंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राहुल गांधी को पुराना सरकारी बंगला वापस मिला; बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है
संसद की हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को दिल्ली के 12 तुगलक लेन का सरकारी बंगला अलॉट कर दिया है। राहुल ये बंगला लेंगे या नहीं, इस पर उन्हें 8 दिन में जवाब देना होगा। बंगला वापस मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।

ये खबर अहम क्यों है: राहुल इस बंगले में 19 साल रहे हैं। मानहानि केस में सजा होने के बाद 22 अप्रैल को उन्हें इसे खाली करना पड़ा था। इसके बाद वे 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास में रह रहे थे। 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बनने के बाद 2005 में उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला मिला था। राहुल ने इसी साल 26 फरवरी को बताया था कि उनके पास कोई घर नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. IND-WI तीसरा टी-20: भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा मुकाबला; सूर्या की 83 रन की पारी

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। 160 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल एक और शुभमन गिल 6 रन पर आउट हो गए। ऐसे में सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 बॉल पर 87 रन जोड़े। कप्तान हार्दिक पंड्या ने सिक्स मारकर जिताया।

ये खबर अहम क्यों है: इस जीत के बाद भी सीरीज में वेस्टइंडीज भारत से 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज बचाने का ये आखिरी मौका था। अगर टीम इंडिया मैच हार जाती तो विंडीज से 6 साल बाद टी-20 सीरीज गंवानी पड़ती।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. असम राइफल्स के जवानों पर FIR; आरोप- हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं करने दी
मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि जवानों ने स्टेट पुलिस को बिष्णुपुर जिले में 3 लोगों की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने से रोका। FIR 5 अगस्त को दर्ज की गई, लेकिन जानकारी बाद में सामने आई। बिष्णुपुर जिले के चेकपोस्ट्स से असम राइफल्स को हटा दिया गया है। इनकी जगह CRPF और स्टेट पुलिस की तैनाती की गई है।

ये खबर अहम क्यों है: असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स है। पुलिस ने इसकी 9वीं बटालियन के जवानों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुकी उग्रवादियों को भागने का मौका दिया। मणिपुर हिंसा की शुरुआत से ही असम राइफल्स मैतेई समुदाय के निशाने पर है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. महाकाल के पुजारियों का OMG-2 के मेकर्स को नोटिस; भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाने पर आपत्ति

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म OMG-2 के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। इनका कहना है कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी। नोटिस में अपमानजनक सीन्स को हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है।

ये खबर अहम क्यों है: सेंसर बोर्ड ने OMG 2 को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी इसे 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। अगर किसी अश्लीलता दृश्य के साथ महाकाल मंदिर के शॉट दिखे तो देशभर में प्रदर्शन होगा, FIR भी दर्ज कराई जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब प्रदीप मिश्रा छिंदवाड़ा आएंगे: CM शिवराज बोले- ये चुनावी भक्ति
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बाद अब छिंदवाड़ा में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे। इस पर मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह ने कहा, कांग्रेस कनफ्यूज और कई चीजों के लिए मजबूर है। जो लोग भगवान राम का नाम लेने से इनकार करते थे, काल्पनिक मानते थे, वे अब कथाएं और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।’

ये खबर अहम क्यों है: छिंदवाड़ा में 5 से 7 अगस्त को पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा थी। इसके शुभारंभ के दिन कमलनाथ ने उनकी आरती की थी। इसके बाद से BJP कमलनाथ पर आरोप लगा रही है कांग्रेस के लोगों को चुनाव के वक्त भक्ति याद आ रही है। इन आरोपों के बाद मंगलवार को कमलनाथ ने कहा- पंडित मिश्रा ने दो महीने पहले ही तारीख दे दी थी। उनका भी स्वागत है। ये कोई चुनावी कथा नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में मिले मलबे की जांच हुई; गुंबद पर चढ़ते युवक का वीडियो वायरल

एक युवक सीढ़ी लगाकर गुंबद पर चढ़ रहा था। वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है।

एक युवक सीढ़ी लगाकर गुंबद पर चढ़ रहा था। वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है।

ज्ञानवापी में सर्वे के 5वें दिन ASI ने गुंबद और व्यास जी के तहखाने का काम पूरा किया। टीम ने व्यास तहखाने में मिले मलबे की भी जांच की। ज्ञानवापी के गुंबद पर एक युवक के चढ़ने का वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवक बांस की सीढ़ियों के सहारे गुंबद पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि ये साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर अहम क्यों है: मुस्लिम पक्ष सर्वे के विरोध में है। वहीं हिंदू पक्ष का कहना है कि ढांचे पर मिले धार्मिक निशान का पता लगाया जाना जरूरी है कि क्या वे मंदिर का हिस्सा हैं। वायरल वीडियो कब का है? ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच करवाई जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. पाकिस्तान गई अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ सकता है; पहला पति बोला- वहां उसे बेवकूफ बना रहे
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू उर्फ फातिमा का वीजा सालभर के लिए बढ़ सकता है। अंजू 20 अगस्त तक का वीजा लेकर वहां गई थी और खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया था। नसरुल्लाह का दावा है कि पाक सरकार ने अंजू का वीजा एक्सटेंड कर दिया है, लेकिन एक्सटेंशन लेटर 10 दिन बाद मिलेगा। वहीं अंजू के पहले पति अरविंद ने कहा, ‘ये सब अंजू को बेवकूफ बनाने के लिए किया जा रहा है।’

ये खबर अहम क्यों है: लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंजू और नसरुल्लाह की शादी नाजायज है। जब तक आप एक शादी से तलाक नहीं लेते, आपको दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है। अंजू अभी भी भारतीय नागरिक है और उस पर भारत के ही कानून लागू होंगे। परिवार वाले उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

9. मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया की कंटेस्टेंट्स का आरोप- ऑर्गनाइजर्स ने 20 लोगों के सामने टॉपलेस किया

जिस इवेंट को लेकर विवाद है, उसे मुथिया रेचमन ने जीता। वो साल के आखिर में अल सल्वाडोर में होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 में इंडोनेशिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

जिस इवेंट को लेकर विवाद है, उसे मुथिया रेचमन ने जीता। वो साल के आखिर में अल सल्वाडोर में होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 में इंडोनेशिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन के ऑर्गनाइजर्स पर 6 लड़कियों को टॉपलेस करने का आरोप लगा है। विक्टिम्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी माना है कि उन्हें घटना से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं। ये ब्यूटी पेजेंट राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था।

ये खबर अहम क्यों है: इसमें हिस्सा लेने वाली लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया। उनके फोटो लिए गए और वीडियो बनाए गए। इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. जर्मनी में मिला दूसरे विश्व युद्ध का बम: वजन- 500 किलो, 13 हजार लोगों को हटाया गया; बॉम्ब स्क्वॉड बम निष्क्रिय करने में जुटा (पढ़ें पूरी खबर)
  2. PM बोले- विपक्ष आशंकाओं से भरा, इसीलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया: कुछ लोग राज्यसभा में वोटिंग को 2024 से पहले सेमीफाइनल कह रहे थे, हम जीते (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नूंह हिंसा से जुड़ा ऑडियो सामने आया: कथित दंगाई हिंसा के लिए उकसा रहा; वॉट्सऐप ग्रुप्स में शेयर हुआ था, पुलिस जांच में जुटी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. AAP सांसद राघव चड्ढा पर फर्जी दस्तखत कराने का आरोप: शाह बोले- दिल्ली सर्विस बिल पर मोशन में फर्जीवाड़ा किया, इसकी जांच की जाए (पढ़ें पूरी खबर)
  5. सेना के ड्रोन्स में चाइनीज पार्ट्स के इस्तेमाल पर रोक: केंद्र का फैसला; फिलहाल अमेरिका से MQ-9 ड्रोन खरीदे जाएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. केरल में लागू नहीं होगा UCC: विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास, CM विजयन बोले- केंद्र सरकार जल्दबाजी कर रही (पढ़ें पूरी खबर)
  7. बिलावल ने पिता जरदारी और नवाज को नसीहत दी: कहा- 30 साल आपने जो किया, वो विरासत मुझे और मरियम नवाज को न सौंपें (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

US में 10 साल की बच्ची ने बॉयफ्रेंड से शादी की; ब्लड कैंसर से 12 दिन बाद मौत

अमेरिका पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…