भास्कर अपडेट्स: MP पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर मारा छापा, 3 लोग गिरफ्तार

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Kashmir Anantnag Truck Blast | Delhi Mumbai News

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 149 देशी पिस्टल, 2 पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

नासिक के घर में मोबाइल फटा, आग लगने से तीन लोग घायल

महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को एक घर में विस्फोट के बाद आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घटना उत्तम नगर, सिडको के तुलजा निवास में सुबह 6 बजे की है। पुलिस को शंका है कि चार्ज करते समय मोबाइल फोन में धमाका हो गया। इससे आसपास के घरों के कुछ शीशे भी टूट गए।

खबरें और भी हैं…