भास्कर अपडेट्स: DRI ने सोना तस्करी सिंडिकेट की ब्रांच का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार; 13.7 किलो सोना जब्त

  • Hindi News
  • National
  • DAINIK BHASKAR LIVE UPDATE, BREAKING NEWS, DELHI, UP, BIHAR, MP 3 NOV UPDATE

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

DRI ने कई जगहों पर छापेमारी कर सोना तस्करी सिंडिकेट की एक और ब्रांच का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में टीम ने 13.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 8.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। टीम ने सिंडिकेट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन मुंबई में और दो वाराणसी में शामिल हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू अस्पताल में भर्ती, मेडिकल टेस्ट हुए

TDP चीफ एन चंद्रबाबू नायडू को गुरुवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनके कुछ मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। इन टेस्ट की रिपोर्ट शुक्रवार को आने की उम्मीद है जिसके बाद उनके इलाज के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा। नायडू को 1 नवंबर को ही जेल से रिहा किया गया है।

खबरें और भी हैं…